विवेकानंद विद्या मंदिर, कुंदरी
द्वारा विद्यालय परिसर में
होली उत्सव मनाया गया
संवाददाता :लेस्लीगंज थाना अंतर्गत विवेकानंद विद्या मंदिर, कुन्दरी द्वारा विद्यालय परिसर में होली उत्सव मनाया गया। छात्र, शिक्षक एवं कर्मियों ने एकदूसरे को रंग/गुलाल लगाकर एक दूसरे को प्रेम और सौहार्द के प्रतीक रंगों का त्योहार होली की शुभकामनाएं दिया गया।
विद्यालय के संस्थापक श्री कमलेश सिंह ने उपस्थित शिक्षकों को प्रधानाध्यापक शुभम ठाकुर द्वारा सप्रेम भेंट कराया एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने कहा कि होली का यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संदेश लेकर आए। आपके जीवन में खुशियों के रंग कभी कम न हों और हर दिन नई खुशियां लेकर आए। होली के इस पावन अवसर पर आपके जीवन में प्रेम और आनंद का रंग हमेशा बना रहे। रंगों की यह बौछार आपके जीवन में खुशियों की बहार लेकर आए और आपका हर दिन खुशहाल बनाए।
विवेकानंद विद्या मंदिर कुन्दरी स्वामी विवेकानंद जी आदर्शों और विचारों से संचालित होता है। जहां पर बेहतर शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाता है। नए सत्र 2026 - 27 में विद्यालय अपने नई व्यवस्था के साथ आ रहा है, जिसमे वर्ग - बेबी नर्सरी से लेकर 7th तक की फीस मात्र 500/- रुपए कर दी गई है। साथ कम्प्यूटर, लैब इत्यादि की व्यवस्था शुरू की जा रही है। विद्यालय अब आवासीय विद्यालय के रूप में भी शुरू किया जा रहा है जिसके लिए नामांकन प्रारम्भ कर दी गई है।
.jpeg)

0 Comments