योगी राज में लोकतंत्र को दबाने की हो रही कोशिश:प्रियंका गांधी
प्रयागराज। कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा है कि यूपी में योगी के राज में लोकतंत्र को दबाने की कोशिश की जा रही है।प्रियंका ने कहा कि इस लड़ाई में कार्यकर्ताओं को सड़क पर उतर कर संघर्ष करना होगा,जनता के लिए लड़ना होगा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को प्रयागराज के कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर को वर्चुअली सम्बोधित किया। प्रियंका ने कार्यकर्ताओं को प्रदेश के हर छोटे-बड़े मुद्दे पर सड़क पर उतरकर संघर्ष करने की सीख दी और कहा जनता के बीच जाएं, उनकी समस्याओं को सुनें और अपने स्तर पर उन्हें दूर करने का प्रयास करें। अगर कहीं कोई अड़चन-दिक्कत आ रही हो तो मुझे बताएं। इससे जनता का विश्वास और भरोसा जीतने में हम कामयाब होंगे।
प्रियंका ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों को जनता के बीच ले जाकर मोदी और योगी की पोल खोलनी है।
कांग्रेस प्रदेश में लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रही है। प्रियंका ने कहा कि भाजपा के आगे हमारे कार्यकर्ता कहीं से भी कमजोर न पड़ें, इसके लिए यह ट्रेनिंग कराई जा रही है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य ट्रेंड कार्यकर्ता तैयार करना है। कार्यकर्ता गांव-गांव जाए कांग्रेस का संदेश पहुंचाएं और उनकी समस्याओं को दूर कराने का प्रयास करें।
संध्या सिंह की रिपोर्ट
0 Comments