विवाहित महिला को पीट कर घर से निकाला, महिला अधिकार संगठन की मदद से विवाहिता को मिला न्याय

विवाहित महिला को पीट कर घर से निकाला, महिला

 अधिकार संगठन की मदद से विवाहिता को मिला न्याय



कौशाम्बी(राम आसरे)। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ओसा गांव की पूजा पत्नी वीरेंद्र की शादी दो वर्ष पूर्व हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शिव प्रसाद के पुत्र के साथ हो चुकी है। पीड़ित महिला का एक पांच माह का छोटा बच्चा को 3 सितम्बर को मारपीट करके विवाहिता को घर से भगा दिया और 5 माह के नवजात शिशु पति ने छीन लिया विवाहिता के विरोध करने पर लात घूंसे से पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। मामले की शिकायत महिला थानाध्यक्ष से की गई। लेकिन महिला थानाध्यक्ष ने विवाहिता को दुत्कार कर भगा दिया। जिसमें प्रार्थिनी काफी परेशान थी। विवाहिता ने महिला अधिकार संगठन की अध्यक्ष अंजना मिश्रा से मदद की गुहार लगाई है और कहां मेरे दूध मुहे बच्चे को दिलाने का प्रयास करें।
महिला अधिकार संगठन के अध्यक्ष ने तुरंत अपनी टीम के सदस्यों को साथ लेकर पीड़िता के साथ ओसा गांव जाकर शांतिपूर्ण ढंग से गांव वालों की मौजूदगी में दोनों पक्षों को समझाया बुझाया। दोनों पक्षों ने अपनी अपनी गलती मान कर साथ रहने को तैयार हो गए। महिला संगठन की अध्यक्ष अंजना मिश्रा वा निधी त्रिपाठी के सहयोग से बच्चे सकुशल मां को सौंपा गया तथा पिता को सख्त हिदायत देते हुए समझाया गया कि आगे से लड़ाई झगड़ा नहीं करेंगे।

Post a Comment

0 Comments