कसौधन वैश्य समाज रांची ने शांतिपूर्ण छठ
पूजन संपन्न होने पर समाज,आम जनता एवं
रांची जिला प्रशासन के प्रति आभार जताई
रांची,कसौधन वैश्य समाज रांची ने समाज के सभी सदस्यों,आम जनता एवं रांची जिला प्रशासन को शांतिपूर्ण छठ पूजा संपन्न के लिए आभार प्रकट की है। विदित हो आस्था का महापर्व छठ पूजन के शुभ अवसर पर कसौधन वैश्य समाज द्वारा छठ व्रतियों के बीच छठ प्रसाद का वितरण एवं आम जनता के बीच मास्क,सैनिटाइजर की भी वितरण कि गई थी साथ ही स्वास्थ्य जागरूकता अभियान भी चलाई गई थी।इस मौके पर कसौधन समाज रांची के अध्यक्षअरूण कश्यप,सचिव सुरेश प्रसाद,कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता,कार्यकारिणी सदस्य सर्वेश कश्यप,आलोक जी,संतोष गुप्ता,रेशमा कश्यप,सुमित कश्यप एवं समाजसेवी शिव किशोर शर्मा आदि मुख्यरूप से उपस्थित थे।
0 Comments