क्लब की ओर से गढ़वा पुलिस प्रशासन को
सम्मानित किया जाएगा : शिव किशोर शर्मा
विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक आयोजन से जुड़े छात्र क्लब के संरक्षक गढ़वा डंडई निवासी आकाशदीप भारती को 24 अक्टूबर को असामाजिक तत्वों ने अपहरण कर लिया था।गढ़वा पुलिस कप्तान एवं उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई कर चंद घंटों में ही अपहरणकर्ताओं के चंगुल से आकाशदीप भारती को बचा लिया गया एवं सभी अपहरणकर्ताओं को पुलिस प्रशासन ने गिरफ्तार कर लिया, प्रशासन के इस बहादुरी के लिए क्लब पुलिस प्रशासन के प्रति आभार प्रकट करती है एवं क्लब ने निर्णय लिया है जल्द ही गढ़वा जाकर पुलिस प्रशासन को सम्मानित करेगी।विदित हो आकाशदीप भारती भारती *एक्सेजिक ग्रुप के प्रबंध* निदेशक हैं इनमें सेवा की भावना कूट-कूट कर भरी हुई है।कोरोना लॉकडाउन में इन्होंने गरीब जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क, सैनीटाइजर,पौष्टिक भोजन आदि रांची के विभिन्न क्षेत्रों में वितरण किया था,साथ ही गरीब बच्चों के शिक्षा के लिए हर संभव मदद भी करते है। सामाजिक संस्था द्वारा सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए आकाशदीप भारती को सम्मानित भी किया गया है।गढ़वा जिले के पुलिस प्रशासन ने एक अनहोनी होने से बचाया,जल्द ही क्लब की टीम गढ़वा जाकर पुलिस प्रशासन को सम्मानित करेगी।
0 Comments