झारखंड आंदोलनकारी सह पूर्व विधायक कमल किशोर भगत का राज्यकीय सम्मान के साथ सरकार कराए अंतिम विदाई: आजम अहमद

झारखंड आंदोलनकारी सह पूर्व विधायक कमल 

किशोर भगत का राज्यकीय सम्मान के साथ

 सरकार कराए अंतिम विदाई: आजम अहमद



कमल किशोर भगत :को शत-शत नमन :आजम अहमद






रांची: झारखंड आंदोलनकारी सह पूर्व विधायक कमल किशोर भगत व जोखन भगत की आकस्मिक निधन पर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा सेन्ट्रल कमिटी के वित्त अध्यक्ष आजम अहमद ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि कमल किशोर भगत न सिर्फ झारखंड अलग राज्य की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए कई बार जेल गए थे, बल्कि वर्ष 2009 से 2015 तक लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र से झारखंड विधानसभा में सदस्य भी रहे। उन्होंने झारखंड सरकार से मांग किया है कि झारखंड आंदोलनकारी सह पूर्व विधायक कमल किशोर भगत को सरकार द्वारा राज्यकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाए। उन्होंने कमल किशोर भगत और आंदोलनकारी जोखन भगत के आकस्मिक निधन को संपूर्ण झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि इस दुखद घड़ी में आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा उनके परिजनों के लिए हमेशा साथ खड़ी रहेगी।

                    निवेदक: आजम अहमद ,वित्त अध्यक्ष,झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा सेन्ट्रल कमिटी


Post a Comment

0 Comments