झारखंड की बेटी ऐश्वर्या हाजरा का छात्र क्लब ग्रुप ने किया भव्य अभिनंदन,शिव किशोर शर्मा

 झारखंड की बेटी ऐश्वर्या हाजरा का 

छात्र क्लब ग्रुप ने किया भव्य 

अभिनंदन,शिव किशोर शर्मा







आज दिनांक 18.12.2021 को छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने रांची बिरसा मुंडा हवाई अड्डा में एशिया स्ट्रांग वीमेन ऐश्वर्या हाजरा का पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर भव्य अभिनंदन किया। इस मौके पर क्लब के संतोष कुमार,संतन शर्मा,संजय कुमार सहित ऐश्वर्या की माताजी, उनकी बहन,भाई एवं काफी संख्या में खेल प्रेमी आदि मौजूद थे।
विदित हो रो पावरलिफ्टिंग इंडिया द्वारा 12 दिसंबर से 14 दिसंबर तक गोवा में एशिया चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था जिसमें झारखंड की होनहार बेटी ऐश्वर्या हाजरा ने तीन स्वर्ण पदक के साथ एशिया स्ट्रांग वीमेन का खिताब अपने नाम किया वही नितेश कुमार राणा ने तीन रजत एवं संदीप कुमार ने एक स्वर्ण पदक जीतकर राज्य एवं देश का नाम रौशन किया।ऐश्वर्या के पिता डॉ.राजेंद्र कुमार हाजरा ने बताया इसके पूर्व भी ऐश्वर्या ने नेशनल चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत हासिल की थी एवं झारखंड सरकार के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इनके उपलब्धि पर ऐश्वर्या को सम्मानित भी किया था। देश एवं राज्य का नाम रौशन करने पर सैकड़ों गणमान्यबंधुगण एवं खेल प्रेमियों ने इनकी जीत पर उन्हें बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments