स्वर्गीय मानवेंद्रनाथ गुप्ता जी के पुण्यतिथि के अवसर पर कंबल, चूड़ा तिलकुट आदि वितरण की गई

स्वर्गीय मानवेंद्रनाथ गुप्ता जी के पुण्यतिथि के 

अवसर पर कंबल, चूड़ा तिलकुट 

आदि वितरण की गई


                                        











आज दिनांक 13 जनवरी 2022 को सरकार द्वारा पंजीकृत सामाजिक संस्था कवीर फाउंडेशन के तत्वावधान में रांची के प्रसिद्ध समाजसेवी रितेश कश्यप के पिता स्वर्गीय मानवेंद्र नाथ गुप्ता जी के पुण्यतिथि के अवसर पर चुटिया न्यू नायक छठ तालाब एवं प्राथमिक विद्यालय मकचुंद टोली में गरीब,जरूरतमंद एवं बेसहारा बूढ़े बुजुर्ग, महिला पुरुष के बीच सैकड़ों कंबल एवं चूड़ा,तिलकुट आदि वितरण किया गया। इस मौके पर मुख्यअतिथि रांची नगर निगम के लोकप्रिय उप महापौर संजीव विजयवर्गीय एवं विशिष्ट अतिथि कवीर फाउंडेशन के अध्यक्ष नीतू सिंह,छात्र क्लब श्री रामनवमी पूजा सुरक्षा समिति के अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा,संरक्षक शिवकुमार सिंह,प्रसिद्ध समाजसेवी धार्मिक एवं भाजपा नेता मुनचुन राय मौजूद थे।उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने कहा पुण्यतिथि के अवसर पर रितेश कश्यप ने कंबल वितरण कर बहुत ही पुण्यकार्य किया है।ऐसे पुण्यकर्म करने वाले सभी पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं।

आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्यरूप से नितेश कश्यप, सुजीत शर्मा,रवि सिंह,कौशल चौधरी,नम्रता सोनी, प्रदीप रवि,यस सिंह परमार,करिश्मा कश्यप,रुचिका कुमारी,गोपाल प्रजापति आदि आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments