आज सुकृत फाउंडेशन एवं छात्र क्लब ग्रुप के तत्वाधान में सवर्गीय वीणा देवी की चौथी पूण्य तिथि मनाई गयी

आज सुकृत फाउंडेशन एवं छात्र क्लब ग्रुप के

 तत्वाधान में सवर्गीय वीणा देवी की चौथी पूण्य 

तिथि मनाई गयी












                                                  







आज दिनांक 18 जनवरी 2022 को सुकृत फाउंडेशन एवं छात्र क्लब ग्रुप के तत्वावधान में वरिष्ठ भाजपा नेता के.के.गुप्ता जी के माताश्री प्रसिद्ध समाजसेवीका स्वर्गीय वीणा देवी जी के चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर पिस्कामोड़,बूटीमोड़,कोकर में गरीब जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क,सैनिटाइजर,बैंडेज आदि सुरक्षा कीट वितरण किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन के महासचिव आर्ष साहू एवं क्लब के अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा,संरक्षक महेश चंद्रा,युवराज पासवान,राज वर्मा,राजू महतो, हरिनाथ साहू एवं कुमारी पूनम ने किया। क्लब के अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने समाजसेविका स्वर्गीय वीणा देवी के जीवन इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा वह समाजसेवी के साथ-साथ धार्मिक प्रवृत्ति,बाल प्रेमी भी थी। उनका अधिकांश समय भजन कीर्तन एवं पूजा पाठ में व्यतीत होता था। वे अपने क्षेत्र के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थी। बाल गोपाल बच्चों से उनका विशेष लगाव था। इसके पूर्व वीना देवी जी के चित्र पर पुष्पअर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।आम जनता के बीच ब्रेड,बिस्कुट आदि वितरण एवं सामाजिक दूरी का पालन करने का संकल्प लेकर कार्यक्रम समापन की गई।कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्यरूप से विकास कुमार साहू,पंकज कुमार गुप्ता, श्वेता देवी,अनीता कुमारी, विकास कुमार कसेरा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Post a Comment

0 Comments