पत्रकार समूह द्वारा आयोजित
समारोह में चाणक्या एकेडमी
द्वारा विद्यार्थियों को दिए गए कई टिप्स
चतरा(शशि पाठक)- पत्रकार समूह टंडवा द्वारा आयोजित सेमिनार में चाणक्या आईएएस एकेडमी ने संघ लोक सेवा परीक्षा में सफलता अर्जित करने के कई उपायों की जानकारियां दी। सेमिनार में चाणक्य अकैडमी के वाइस प्रेसिडेंट अरुण मिश्रा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि चाणक्या अकैडमी आपके सपनों को संवारने के लिए प्रतिबद्ध है।यह संस्था देश के 22 राज्यों में संचालित है।जीएम रीमा मिश्रा ने सही मार्गदर्शन तथा दृढ ईच्छाशक्ति पर बल दिया।साथ हीं, छात्र छात्राओं को भरोसा दिलाया कि उच्च शिक्षा के लिए हमारी संस्था कृत संकल्पित है।वही ब्रांच हेड मोहन कुमार तथा अवधेश पासवान ने संस्थान द्वारा दी जा रही सेवाओं तथा सुविधाओं पर प्रकाश डाला। इससे पूर्व पत्रकार समूह तथा एकेडमी के अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर सेमिनार का उद्घाटन किया गया। सम्मेलन में राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय टंडवा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय खधैया, उच्च विद्यालय मिश्रौल, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, वनांचल कॉलेज, उच्च विद्यालय सेरनदाग व बिंगलात सहित अन्य जगहों के छात्र-छात्राओं के साथ प्रो़ बिगुल प्रसाद, अनिल दास , विकास पाण्डेय,रवींद्रनाथ ठाकुर, अमित कुमार सिन्हा ,शिक्षिका रंजीता सहाय, कुमारी रंजना, पूनम कुमारी ,रोहित कुमार, सुनील कुमार समेत अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे। सेमिनार के सफल आयोजन में पत्रकारों की भूमिका सराहनीय रही।
0 Comments