पूनम सिंह के नेतृत्व में नारी सेना के तत्वाधान
में श्री रामनवमी शोभायात्रा झांकी निकली
रविवार को नारी सेना के तत्वावधान में रातू रोड खादगढ़ा सब्जी मार्केट सुखदेव नगर थाना के निकट से ओवरब्रिज निवाररणपुर तक धूमधाम से बाजे गाजे,अस्त्र-शस्त्र,लाठी तलवार भांजते हुए पूनम सिंह के नेतृत्व में सेना के महिलाओं ने श्रीरामनवमी शोभायात्रा झांकी निकाली।झांकी में उपस्थित सेना के केंद्रीय अध्यक्ष पूनम सिंह,मुख्य संरक्षक सागर वर्मा,संरक्षक शिव किशोर शर्मा,संस्थापक भवानी सिंह, डॉक्टर सीमा सिंह आदि आदि पदाधिकारियों को शक्ति वाहिनी के केंद्रीय अध्यक्ष आरती गुप्ता,समाजसेवी युवराज पासवान एवं शीला साहू ने चुनड़ी,पगड़ी एवं तलवार भेंटकर सम्मानित करते हुए विदा किया।इस मौके पर नारी सेना झांकी में प्रवक्ता कामिनी सिंह,मीडिया प्रभारी अनुपमा सिंह,सहित कमला विश्वकर्मा,जयबिंदा देवी,प्रीति कुमारी,गीता देवी,आरती बागची,वेदिका कुमारी,रूपा देवी,ममता कुमारी,सोनी कुमारी,प्रीति कुमारी,रानी राणा, रीतिका कुमारी,सुमन कुमारी,सुचित्रा देवी,आरती श्रीवास्तव,अनिता देवी,उर्मिला देवी,शुभम चौधरी,गुड़िया देवी,मयंकराज सिंह,देब प्रताप सिंह, महेश सिंह,गणेश ठाकुर, सुवेश पांडे,करण सिंह,रूद्र प्रताप सिंह, राखी राय,सुमन देवी,मुखिया राजेश राम,धर्म राम,सुभाष राम, संजय राम,लक्ष्मी देवी, रेनू सिंह, ममता यादव, गीता देवी, सुमित कुमार आदि आदि विशेषरूप से मौजूद थे।
सेना के शोभायात्रा झांकी मे उपस्थित पदाधिकारियों को महावीर मंडल के ललित ओझा, अशोक पुरोहित,राजीव रंजन मिश्रा,संजय कुमार सिंह लल्लू, सांसद संजय सेठ, पूर्व सांसद यदुनाथ पांडे,विधायक सी.पी. सिंह, मेयर आशा लकड़ा,उपमेयर संजीव विजयवर्गीय,सीमा शर्मा, राजेश प्रजापति, अनुज राज, हरीनाथ साहू,समाजसेवी सईद भाई, संजय जयसवाल,शशांक राज,विनोद वर्मा,वीनूशर्मा,ऋतुराज वर्षा आदि आदि गण्यमान लोगों ने मोमेंटो, पगड़ी,अंगवस्त्र एवं तलवार भेंट कर सम्मानित किया।निवारणपुर बजरंगबली के दरबार में पूजा अर्चना एवं अस्त्र शस्त्र प्रदर्शन कर शोभायात्रा झांकी की समापन हुई। सेना के अध्यक्ष पूनम सिंह एवं संरक्षक शिव किशोर शर्मा ने शांतिपूर्ण शोभा यात्रा समापन के लिए जिला प्रशासन, महावीर मंडल के सभी पदाधिकारियों एवं स्वागत शिविर के भाइयों के प्रति आभार जताई।
कामिनी सिंह,प्रवक्ता, नारी सेना ने उक्त आशय की एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है।








0 Comments