परमेश्वर महतो ने पेश किया आपकी अदालत में तमाङ विधायक विकास कुमार मुंडा को

परमेश्वर महतो ने पेश किया आपकी अदालत में

 तमाङ विधायक विकास कुमार मुंडा को

तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा के नाम एक 

पत्र....समस्या दूर करने की अपील

विकास कुमार मुंडा


परमेश्वर महतो

मुझे लगा कि एक बार अपने स्तर से तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा को लिखकर देना ही सही होगा, मैं एक आमनागरिक होने के नाते विधायक जी को इन बिन्दुओ से अवगत करा दिया हूँ, ताकि समस्या दूर हो सके।


सेवा में     
  श्रीमान विकास कुमार मुंडा
(विधायक तमाड़ विधानसभा क्षेत्र)

विषय : घर से बाहर निकलकर क्षेत्र की समस्याएं समझने और वर्तमान बिजली कटौती दूर करने के संबंध में। 

महाशय,
          उपयुक्त विषय पर कहना है कि धर्मपत्नी के साथ तमाड़ विधानसभा चुनाव में घूम-घूमकर वोट मांग रहे थे। इस क्रम में जितने पर हर समस्याएं दूर करने का वादा किये थे। पिताजी के सपने पूरा करने का भोरोसा दिलाते थे। निश्चित रूप से तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के लोग सोंच-समझकर चुनाव में जिताये हैं, लेकिन चुनाव जितने के बाद लगता ऐसा है कि आप विधानसभा क्षेत्र को छोड़ दिये हैं। अधिकांश समय राँची में गुजारते हैं। विधायक जी आपसे आग्रह है कि जिस तरह तमाड़ विधानसभा के चुनाव में तिथि तैयार कर वोट मांगने जाते थे, उसी तरह जितने के बाद तिथि तैयार कर क्षेत्र की समस्या समझने के लिए घर से बाहर निकलें, ताकि समस्या दूर हो सके। साथ ही वर्तमान तमाड़ विधानसभा क्षेत्र में बिजली की कटौती से आमलोग काफी परेशान हैं। गर्मी की मौसम में चिलचिलाती धूप से आमलोग काफी तकलीफ में जीवन -व्यतीत कर रहे हैं। बिजली कटौती से व्यापारी वर्ग के सज्जन परेशान और चिंतित हैं। वहीं बिजली संकट एक बड़ी समस्या बनी हुई है। बिजली की समस्या से पेयजल जलापूर्ति भी बाधित हो रही है। क्षेत्र के एक विधायक होने के नाते वर्तमान आप सरकार के साथ मे हैं। पिछले चुनाव जितने के बाद भी सरकार के साथ में थे। विधायक होने के नाते आपको अपने विधानसभा क्षेत्र की हर समस्याओं पर नज़र रखने की जरूरत है। आपके कार्यकाल में बुंडू में एक पत्रकार को परेशान किया गया। बुंडू के  पारमडीह मोड़ में युवा नेताओ को फर्जी कैंस कर डरवाने का प्रयास किया गया। तमाड़ के रंगामाटी में एक महिला की हत्या के बाद अपराधी शव को घर से घसीटकर निकाला फिर दफना दिया। तमाड़ ओवरब्रिज में मुआवजा को लेकर लोग परेशान हैं। सलगाडीह नहर को लेकर आमलोग परेशान हैं। बुंडू नगर में घर पर बम फ़ेंककर अपराधी दहशत फैला चुके हैं, एके 47 हथियार से मारने की धमकी दे रहे हैं। बुंडू में जमीनी विवाद में फायरिंग की घटना सामने आयी, पिटाई की गयी। तमाड़, बुंडू  अस्पताल की कुव्यस्था से लोग परेशान हैं। सड़क जैसे दुर्घटनाओं पर एम्बुलेंस की सुविधा ससमय उपलब्ध नही होती है। राशनकार्ड धारियों को डीलर द्वारा राशन कटौती की समस्या है, बायोमैट्रिक सिस्टम कार्य नहीं करने से राशन लाभुक परेशान होते हैं। अनेक गाँव-क्षेत्र में पेयजल और सड़कों की सुविधा उपलब्ध नहीं है। क्षेत्र की अनेक पुल और सड़के वर्षात में टूट गयी है। विधानसभा क्षेत्र में बनाये जाने वाली सड़कें बनने के दौरान उखड़ने लगी। क्षेत्र में जंगली हाथियों से लोग पीड़ित और परेशान हैं। जंगली हाथियों से अनेक लोग मारे जा चुके हैं। किसानों की रबी और खरीफ फसल जंगली हाथी पर बात करते आ रहे हैं। हाथियों के डर से शाम ढलते ही लोग अपने-अपने घर का दरवाजा बंद कर बंद घर मे सांसे लेते हैं। 

                 अतः विधायक जी आपसे उम्मीद है कि आप एक जिम्मेदार पद में रहने के साथ-साथ अपने विधानसभा क्षेत्र में हो रही समस्याओं को नजदीक से देखें। समस्याओं को दूर करें। बड़ी उम्मीद और भोरोसा से आमलोग जीताकर कुर्सी में बैठने का काम किये हैं। क्षेत्र में विकास करने के लिए हर साल विधायक फंड में मोटी रकम आती है। इस राशि से किसानों की खेती हेतु डीप बोरिंग के माध्यम से भी किसानो को लाभ मिल सकती है। दूसरी बार विधायक बने हैं। इस बार का कार्यकाल भी ढाई साल लगभग बीत चुका है और ढाई साल बाकी है। क्षेत्र की समस्याओं को आपके माध्यम से दूर होने की उम्मीद करता हूँ। 

धन्यवाद! 


                    आपका विश्वासी
                     परमेश्वर महतो
                ग्राम-मल्हान भुंयाईडीह
                       थाना-तमाड़
                  जिला-राँची (झारखंड)
                   मो०-7004828690
               दिनांक- 29 अप्रैल 2022

Post a Comment

0 Comments