सुचिता सिंह की शादी की 15 वीं सालगिरह
जरूरतमंद लोगों के बीच मनाई गई
भाजपा नेत्री सह जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष सुचिता सिंह ने अपने शादी की 15 वीं सालगिरह पिस्कामोड़,लालपुर एवं मधुकम में घड़े की प्याऊ संचालनकर एवं जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क, सैनिटाइजर,ब्रेड,बिस्कुट, मिठाइयां आदि वितरण कर मनाई।इस मौके पर फाउंडेशन के शैलेश्वर दयाल सिंह,संपत्ति देवी, पूनम सिंह,हरिनाथ साहू,अभिषेक कुमार,नीतू सिंह,छात्र क्लब ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष किशोर शर्मा,कुमारी पूनम,शैलेश कुमार सिंह,युवराज पासवान,महेश चंद्रा,पंकज गुप्ता,विकास कुमार कसेरा,स्वेता कुमारी,रणधीर साव, सूर्यांश राज आदि मौजूद थे। मौके पर सुचिता सिंह ने कहा गरीब,जरूरतमंद लोग भी समाज के प्रमुख अंग हैं उन्हें खुश रखना ही सबसे बड़ी खुशी है। मैं सभी लोगों से आग्रह करती हूं अपना परिवारिक उत्सव या अन्य कोई उत्सव जरूरतमंद लोगों के साथ ही मनाएं एवं उनके हर आवश्यकताओं का ख्याल रखें।
वही शिव किशोर शर्मा एवं श्वेता कुमारी ने भक्तिमय संगीत प्रस्तुत कर लोगों का उत्साह बढ़ाया। हरीनाथ साहू एवं युवराज पासवान ने लोगों को गर्मी के मौसम में खान-पान,रहन-सहन की जानकारी देकर महोत्सव के समापन की घोषणा किए। फाउंडेशन के वरिष्ठ पदाधिकारी, सांसद,विधायक एवं अनेक गणमान्य लोगों ने सुचिता सिंह के शादी के सालगिरह के अवसर पर लंबी उम्र, सुखमय जीवन एवं स्वास्थ्य लाभ के लिए टेलिफोनिक शुभकामनाएं दी।








0 Comments