उप विकास आयुक्त, रांची श्री विशाल सागर ने पंडरा स्थित स्ट्रांग रूम में बैलट बॉक्स की प्राप्ति का लिया जायजा

उप विकास आयुक्त, रांची श्री विशाल सागर

 ने पंडरा स्थित स्ट्रांग रूम में बैलट बॉक्स की 

प्राप्ति का लिया जायजा


रातू, माण्डर, बुढ़मू, चान्हो और खलारी में हुआ मतदान

पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश


31 मई 2022 को होनी है मतगणना











त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के अंतर्गत चौथे चरण का मतदान रांची जिला के 5 प्रखंडों में शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। मतदान के पश्चात बैलट बॉक्स की प्राप्ति पंडरा स्थित स्ट्रांग रूम में की गई है। रातू, माण्डर, बुढ़मू, चान्हो और खलारी में मतदान के पश्चात बैलट बॉक्स लेकर मतदान कर्मी स्ट्रांग रूम पहुंचे।पंडरा स्थित स्ट्रांग रूम में बैलट बॉक्स की प्राप्ति हेतु की गई व्यवस्था का जायजा लेने उप विकास आयुक्त रांची श्री विशाल सागर पहुंचे। इस दौरान जिला पंचायती राज पदाधिकारी एवं पंडरा स्थित स्ट्रांग रूम में प्रतिनियुक्त संबंधित पदाधिकारी भी उपस्थित थे। प्रखंडवार बैलट बॉक्स की प्राप्ति की व्यवस्था का जायजा लेते हुए डीडीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन बैलट बॉक्स का इस्तेमाल मतदान में नहीं हुआ है उन्हें अलग रखते हुए उपयोग में लाए गए बैलट बॉक्स को चुनाव आयोग के दिशा निर्देश अनुसार सील करें ।

तीसरे चरण के मतदान में आज रातू, माण्डर, बुढ़मू, चान्हो और खलारी प्रखंड में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। चौथे चरण की मतगणना 31 मई 2022 को होगी।

Post a Comment

0 Comments