छात्र क्लब ग्रुप ने मनाई श्री नितिन गडकरी की जन्मदिन

छात्र क्लब ग्रुप ने मनाई श्री नितिन

 गडकरी की जन्मदिन


                                          












आज दिनांक 27.मई 2022 को छात्र क्लब ग्रुप के तत्वावधान मे देश के केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का जन्मदिन क्लब के संरक्षक हरीनाथ साहू,युवराज पासवान,शिव किशोर शर्मा, ललित कुमार चौधरी, महेश चंद्रा,राजू महतो,संजीव चौधरी,संतोष प्रसाद गुप्ता,नीरज कुमार के नेतृत्व मे कांके,सुकुरहुटू,कोकर,बूटीमोड़, पिस्कामोड़,बाजरा इटकी रोड में पौधा वितरण एवं आम लोगो को मिठाईयां खिलाकर मनाई गई।मौके पर हरीनाथ साहू ने कहा श्री गडकरी ने पूरे देश में सड़क मार्ग बनवाकर जनता का दिल जीत लिया है,युवराज पासवान ने कहा देश की जनता के साथ उनका मधुर संबंध है वहीं शिव किशोर शर्मा ने कहा उनके जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए हम लोगों ने पौधा वितरण किया है। प्रदेश संरक्षक ललित कुमार चौधरी ने उनके जनहित एवं सामाजिक गतिविधियों को बताया।जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क,सैनिटाइजर,डिटॉल, बैंडेज आदि आदि सुरक्षाकीट वितरणकर कार्यक्रम समापन की गई।आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में कुमारी पूनम, सुजाता भकत सहित छात्र क्लब ग्रुप के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। महेश चंद्रा,संरक्षक ने उक्त आशय की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

Post a Comment

0 Comments