मेरठ:झारखंड प्रदेश जनसंख्या फाउंडेशन
द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल
होने वालों को दी गई भव्य विदाई
मेरठ में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन मे शामिल होने वाले झारखण्ड के फाऊंडेशन के पदाधिकारियों को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सुचिता सिंह जी ने मिठाई खिलाकर एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देकर रवाना की। प्रदेश अध्यक्ष विशेष कार्य की बाध्यता से खुद नहीं जा सकी।
किंतु खुद रेलवे स्टेशन पर उपस्थित होकर सभी का मनोबल बढ़ाया।
आज दिनांक 13.05.2022 को मेरठ में राष्ट्रीय अधिवेशन में जा रहे झारखंड रांची के निम्नलिखित जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के पदाधिकारी रेलवे मार्ग से रवाना हुए।
झारखंड प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ भगत,प्रदेश महासचिव छोटू वर्मा,उपाध्यक्ष राजकुमार,संयोजक दिलीप कुमार,सचिव भावेश सिंह, संपर्क प्रमुख प्रवीण ओझा,मीडिया प्रभारी शिव किशोर शर्मा , अमित कुमार बौद्धिक प्रमुख, सोशल मीडिया प्रभारी सूरज तिवारी ,कार्यसमिति सदस्य अमर प्रसाद, कार्यसमिति सदस्य पवन कुमार,महिला विंग से प्रदेश महासचिव अर्चना महतो,संगठन मंत्री पिंकीमोदक,उपाध्यक्ष रीना,चौधरी,सचिव संगीता सिन्हा,संपर्क प्रमुख यशोदा ,बबली देवी,प्रदेश अध्यक्ष सुचिता सिंह ने कहा मेरठ में राष्ट्रीय अधिवेशन 15 मई से 17 मई तक होगी जिसमे पूरे देश के फाउंडेशन के पदाधिकारी सम्मिलित होंगे। राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य रूप से फाउंडेशन के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक आदरणीय श्री इंद्रेश जी एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जी का आगामी कार्य योजना को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सम्मानित सभी प्रदेश अध्यक्ष उसी कार्य योजना के आधार पर देश में जल्द कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू हो इसको लेकर कार्य करेंगे।
झारखंड के कई जिलों से आए सभी पदाधिकारियों का रांची जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार, महिला विंग की प्रदेश संयोजक नीतू सिंह सहित जिला टीम के कई पदाधिकारी स्वागत कर सभी को रांची से विदा कर मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी।







0 Comments