मेरठ में झारखंड प्रदेश जनसंख्या समाधान
फाउंडेशन के प्रतिनिधियों का भव्य स्वगत हुआ
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन मेरठ में भाग लेने झारखंड प्रदेश जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के प्रतिनिधि मेरठ पहुंचे।मेरठ पहुंचने पर झारखंड प्रदेश जनसंख्या फाउंडेशन के सभी प्रतिनिधियों को महिला प्रकोष्ठ जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता सहगल ने मिठाई खिलाकर,टीका लगाकर एवं पुष्प भेंट कर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर झारखंड प्रदेश के रीना चौधरी,प्रवीण ओझा,भावेश सिंह,दीपक कुमार,बबली देवी, अर्चना महतो,विनय कुमार खत्री, शिव किशोर शर्मा,रवि चंद्रवंशी, छोटू वर्मा,सूरज कुमार तिवारी उपस्थित थे।विदित हो कल 13 मई को झारखंड फाउंडेशन के सभी प्रतिनिधियों को रांची रेल मार्ग से फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष सुचिता कुमारी ने विदा किया था। मेरठ में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन 15.16 एवं 17 मई को केंद्रीय पदाधिकारी संबोधित करेंगे। यह जानकारी झारखंड प्रदेश के मीडिया प्रभारी शिव किशोर शर्मा ने दिया।








0 Comments