श्रेया ने 10 वीं की परीक्षा में प्रथम स्थान लाकर लहराई परचम,विश्वकर्मा समाज ने दी बधाई

 श्रेया ने 10 वीं की परीक्षा में प्रथम स्थान लाकर 

लहराई परचम,विश्वकर्मा समाज ने दी बधाई


                                                      











आज न्यू मधुकम रोड नंबर 5 देवी मंडप के निकट झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज रांची जिला के अध्यक्ष संतोष कुमार के पुत्री श्रेया कुमारी को मैट्रिक की परीक्षा में प्रथम स्थान लाने पर बेहतर प्रदर्शन के लिए विश्वकर्मा समाज के पदाधिकारियों ने मिठाई खिलाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं की।

विदित हो न्यू मधुकम निवासी श्रेया कुमारी एक सामान्य परिवार में रहकर परीक्षा की तैयारी की थी और अच्छे अंक लाकर विद्यालय,समाज एवं परिवार की शान बढ़ाई।आज बधाई देने वालो मे मुख्यरूप से झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के प्रदेश प्रधान महासचिव संतन शर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष संजय शर्मा,प्रदेश संगठन सचिव रमेश मिस्त्री, संरक्षक शिव किशोर शर्मा,पिंटू शर्मा,मालो देवी,शकुंतला देवी आदि शामिल थे।अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्रेया कुमारी ने कहा मैं पढ़ लिखकर डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहती हूं।

Post a Comment

0 Comments