अमरनाथ यात्रा से वापस लौटने पर पहले
जत्थे का राँची में हुआ भव्य स्वागत
राँची :-बाबा बर्फ़ानी जी के दर्शन के बाद जम्मू से रवाना श्री अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रविवार सुबह बम-बम भोले के जयघोष के साथ रेल मार्ग से 10 बजे राँची पंहुचा।रांची पहुंचने पर श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति,युवा दल कंद्रीय कमिटी के आकाश रजक,शिव किशोर शर्मा,नमन भरतीया, मिथलेश सिंह,आशीष रजक, संतोष वर्मा,राहुल सिंह व अन्य अधिकारियों ने श्री चैती दुर्गा मंदिर परिसर मे तीर्थयात्रियों का भव्य स्वागत किया।
बाबा बर्फानी जी का दर्शनकर संजय सिंह लल्लू,भोलू सिंह,विक्की सोनी,कृष्णा साहू,हरीश सिंह,अनिल वर्मा,अर्जुन सिंह आदि आदि रांची लौटे एवं श्री चैती दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चनाकर प्रसाद ग्रहण किए और जयघोष के नारे के साथ अपने अपने घर को रवाना हो गए।बाबा बर्फ़ानी जी के दर्शन के बाद सभी तीर्थयात्रियों काफी उत्साहित नजर आ रहे थे।जत्था के राँची पहुंचने पर रेलवे स्टेशन और श्री चैती दुर्गा मंदिर परिसर बम बम भोले शंकर जी के जयकारे से गूंज रहा था।बिदित हो कोरोना महामारी की वजह से पिछले 2 साल से अमरनाथ यात्रा स्थगित थी।श्री चैती दुर्गा मंदिर परिसर में महाभंडारे के साथ कार्यक्रम की समापन हुई।






0 Comments