झारखंड के लिए आज का दिन ऐतिहासिक, देवतुल्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने दी झारखंड को ढेर सारी सौगात : शिव किशोर

झारखंड के लिए आज का दिन ऐतिहासिक,

 देवतुल्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने दी 

झारखंड को ढेर सारी सौगात : शिव किशोर


                                            

                                        















आज दिनांक 12 जुलाई 2022 को छात्र क्लब ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष सह भाजपा नेता शिव किशोर शर्मा की अध्यक्षता में झारखंड प्रदेश के देवनगरी देवघर में देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आगमन पर कांके,पिस्कामोड़,बूटीमोड़ एवं कोकर में रंग अबीर गुलाल लगाकर एवं फुल झरिया छोड़कर खुशियां मनाई गई।साथ ही गरीब जरूरतमंद लोगों के बीच मिठाइयां बांटी गई।मौके पर शिव किशोर शर्मा ने कहा झारखंड राज्य के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है देवतुल्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ढेर सारी सौगात झारखंड राज्य को सौंप दी है।भाजपा नेता हरिनाथ साहू ने आज पौधारोपण कर आज के दिन को यादगार बनाया वही सतीश सिंह,महेश चंद्रा,युवराज पासवान,सुचिता सिंह एवं राजू महतो ने जरूरतमंद लोगों के बीच अंगवस्त्र भेंटकर खुशियां मनाया।आज के खुशियां महोत्सव में मुख्यरूप से कुमारी पूनम,अनिता कुमारी आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments