हम दो हमारे दो सबके दो : सुचिता
आज विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने जनसंख्या असंतुलन के कारण देश में संभावित गृहयुद्ध को रोकने हेतु जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर देशभर में 400 से अधिक जिला मुख्यालय में धरना,प्रदर्शन और प्रधानमंत्री जी के नाम से ज्ञापन भेजा।आज झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सुचिता सिंह ने रांची जिला की अध्यक्षता करते हुए जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर ज्ञापन रांची उपायुक्त कार्यालय में सौपा।सौंपें गए ज्ञापन के अनुसार भारत विश्व की लगभग 18% जनसंख्या का भार वहन कर रही है जबकि अनुपात में हमारा भूभाग बहुत कम यानी लगभग 24 % है और जल भी विश्व का मात्र 4 % है। यही कारण है सरकार के तमाम उपायों के बावजूद भी देश में बेरोजगारी और गरीबी की समस्या बढ़ रही है।प्रदेश अध्यक्ष सुचिता सिंह ने बताया जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर पिछले 8 वर्षों से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अनिल चौधरी के नेतृत्व में देश भर में 22 राज्यों के 400 से भी अधिक जिलों में अभियान चलाया जा रहा है।वही प्रदेश मीडिया प्रभारी शिव किशोर शर्मा ने बताया इस अभियान को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकारिणी सदस्य एवं संगठन के मुख्य संरक्षक माननीय इंद्रेश कुमार जी एवं केंद्रीय मंत्री माननीय गिरिराज सिंह सहित 125 सांसदों का समर्थन प्राप्त है।
ज्ञात हो इस विषय में 9 अगस्त 2018 को भारत के राष्ट्रपति जी से संगठन एवं सांसदों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने भेंटकर उन्हें उन्हें कानून की मांग के समर्थन में 125 सांसदों द्वारा हस्ताक्षरित संगठन का मांगपत्र सौंपकर सरकार द्वारा कानून बनाने की प्रक्रिया आरंभ करने का अनुरोध किया था।
आज जिला मुख्यालय रांची में आयोजित धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम में मुख्यरूप से प्रदेश अध्यक्ष सुचिता सिंह सहित कुमारी नीतू,संपत्ति कुमारी, बबली कुमारी,शिव किशोर शर्मा, अर्चना सिंह,गोपाल सिंह,प्रवीण सिंह,भावेश सिंह,नंदकिशोर सिंह,पूजा सिंह,दिनेश सिंह, अजीत सिंह,रेणु सिंह,फाउंडेशन के काफी संख्या में सदस्यगण मौजूद थे।









0 Comments