आज जन संख्या समाधान फाउंडेशन के
राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी का जन्म दिन सुचिता
सिंह की अध्यक्षता में मनाई गई
आज दिनांक 17.07.2022 को जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के तत्वावधान में फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी जी का जन्मदिन झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सुचिता सिंह के अध्यक्षता में दो चरणों में मनाई गई।प्रथम चरण में बच्चों के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नाटक हुई,जिसके माध्यम से बताया गया जनसंख्या वृद्धि से परिवार एवं देश में क्या नुकसान होता है।सुचिता सिंह ने बताया छोटा परिवार सुखी परिवार होता है साथ ही यह भी कहा बच्चे होंगे जितने कम शिक्षा होगी अति उत्तम।संपत्ति देवी ने संगीत के माध्यम से जनसंख्या नियंत्रण को समझाया वही फाउंडेशन के प्रदेश मीडिया प्रभारी शिव किशोर शर्मा ने सर्वप्रथम फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी जी को उनके जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी एवं कहा अनिल चौधरी जी जनसंख्या नियंत्रण के लिए पूरे देश में अभियान चला रहे हैं जिसका सभी को समर्थन करना चाहिए।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में गांव के बच्चों एवं जरूरतमंद लोगों के बीच पौष्टिक भोजन एवं सुरक्षा कीट वितरण किया गया। आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्यरूप से कुमारी नीतू, अर्चना सिंह,भावेश सिंह,हरिनाथ साहू, बबली कुमारी,प्रवीण ओझा आदि फाउंडेशन एवं छात्र क्लब ग्रुप के पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कार्यक्रम का आयोजन रातू रोड गुप्ता भवन के निकट एवं वितरण मधुकम बस्ती में हुआ।भोलेनाथ जी के भक्तिमय भजन के साथ कार्यक्रम की समापन हुई।धन्यवाद ज्ञापन शिवकिशोर शर्मा ने किया।







0 Comments