वार्ड पार्षद वीणा अग्रवाल सम्मानित

 वार्ड पार्षद वीणा अग्रवाल सम्मानित


                                
                                            

                                        











छात्र क्लब चिकित्सक मंच के तत्वावधान में आज वार्ड नंबर आठ के वार्ड पार्षद वीणा अग्रवाल जी को स्वास्थ्य, चिकित्सा एवं कोरोना काल में सराहनीय कार्य के लिए कोकर स्थित उनके आवासीय कार्यालय में सम्मानित किया गया।इस मौके पर विशिष्ट अतिथि स्पाइन एंड एक्यूपंचर क्लीनिक कडरू के डायरेक्टर डॉ. राजेंद्र कुमार हाजरा,राजकिशोर राणा,वार्ड पार्षद नकुल तिर्की,डॉ.दीपक कुमार,अजय अग्रवाल आदि मौजूद थे।डॉक्टर हाजरा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा वार्ड पार्षद वीणा अग्रवाल ने कोरोना काल में कोकर,लालपुर सहित रांची के विभिन्न क्षेत्रों में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क,सैनिटाइजर आदि सुरक्षा कीट एवं पौष्टिक आहार का वितरण किया था।उसके इस सराहनीय कार्य के लिए क्लब के अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने उन्हें आवासीय कार्यालय में अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया।वीणा अग्रवाल जी को सम्मानित किए जाने पर मेयर,उप मेयर,वार्ड पार्षद सुनील यादव,गायत्री देवी,अर्जुन यादव,सहित मनीष कुमार साहू,सतीश सिंह,मनीष भारद्वाज,संदीप कुमार साहू,अजय कुमार,सुभाष कुमार ने टेलिफोनिक बधाई दिए।आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्यरूप से जावा देवी,अनंत कुमार,खुशी कुमारी हाजरा,रघु यादव, कुमारी आदि आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Post a Comment

0 Comments