डॉ.गनौरी राम रेल मार्ग से दिल्ली के लिए हुए रवाना, 30 सितंबर 2022 को नवाजे जाएंगे राष्ट्रीय सेवा रत्न अवार्ड से

 डॉ.गनौरी राम रेल मार्ग से दिल्ली के लिए हुए 

रवाना,  30 सितंबर 2022 को नवाजे जाएंगे राष्ट्रीय

 सेवा रत्न अवार्ड से


                                                 










रेडियो कृषि प्रसारण सेवा सह सामाजिक कार्यों के क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए अवकाश प्राप्त कार्यक्रम अधिशासी आकाशवाणी,रांची एवं छात्र क्लब चिकित्सक मंच के संरक्षक डॉ.गनौरी राम का चयन राष्ट्रीय सेवा रत्न अवॉर्ड 2022 के लिए हुआ है।यह अवार्ड उन्हें डिप्टी स्पीकर हॉल कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया रफीगंज मार्ग,नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में 30 सितंबर को प्रदान किया जाएगा।उनका चयन अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक विश्व सेवा परिषद डॉक्टर बी.बी.राज ने किया है।
आज 29.09.2022 को छात्र क्लब ग्रुप के अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा,संरक्षक सतीश सिंह, हरिनाथ साहू,कुमारी अनिता,कुमारी पूनम,सुनिता चौधरी आदि क्लब के पदाधिकारियों ने रांची रेल मार्ग से उन्हें दिल्ली के लिए मंगलमय यात्रा एवं शुभकामनाओं के साथ विदा किया।

Post a Comment

0 Comments