आज डी.ए.भी.शिक्षा दीप विद्यालय हेहल के तत्वाधान में शिक्षक दिवस धुम-धाम से मनाया गया

 आज डी.ए.भी.शिक्षा दीप विद्यालय हेहल के

 तत्वाधान में शिक्षक दिवस धुम-धाम से मनाया गया

                                            










रांची,आज डी.ए.भी.शिक्षा दीप विद्यालय हेहल के तत्वावधान में विद्यालय परिसर मे शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर सिविल कोर्ट गुमला के न्यायमूर्ति बी.एन.राय एवं विशिष्ट अतिथि,छोटानागपुर खादी ग्रामोद्योग संस्थान तिरिल आश्रम के महामंत्री अभय कुमार चौधरी, वार्ड पार्षद विनोद सिंह,छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा,कलावती कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के प्राचार्य विश्व दीपक पांडे आदि गणमान्य बंधुगण मौजूद थे।न्यायमूर्ति बी.एन.राय ने दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं कहा कि गुरु एक माली की तरह होता है जो अपने परिश्रम रूपी जल से अपने छात्र छात्राओं को सिंचित करता है।विद्यालय निदेशक शिवनंदन पाठक ने कहा शिक्षा हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है जो जीवन पर्यंत चलता है,शिक्षक कुम्हार की भांति हैं जो अपने विद्यार्थियों को सुंदर आकार प्रदान करते हैं।विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार ने विद्यार्थियों के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास की प्रतिबद्धता को दोहराया।उप प्राचार्य आनंद कुमार ने अपनी निष्ठा को जाहिर करते हुए अपने छात्र-छात्राओं के प्रति प्रेम भाव बनाए रखने की उम्मीद जाहिर किया।विद्यालय के शिक्षक विमलेश कुमार,मनोज कुमार,दिव्यांश अनुज,रिंकी कुमारी,अस्मिता कुमारी, मधुबाला कुमारी,आरती कुमारी, अंजली कुमारी,अनु आस्था आदि शिक्षकों ने समारोह को सफल बनाने मे अपना अहम योगदान दिया।धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय प्रधान शिक्षिका सुगी महतो ने किया।

Post a Comment

0 Comments