अभियंता दिवस मनाई गई, इंजीनियर अभिजीत कुमार हुए सम्मानित

 अभियंता दिवस मनाई गई, इंजीनियर

 अभिजीत  कुमार हुए सम्मानित



                                            

                                                

                                                                  

                                                












छात्र क्लब ग्रुप के तत्वावधान में आज दिनांक 15 सितंबर 2022 को क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा के अध्यक्षता मे अभियंता दिवस मनाई गई।कार्यक्रम का आयोजन अशोक नगर,रोड नंबर एक में संपन्न हुई।इस मौके पर विशिष्ट अतिथि आस्था जीवन के सचिव विनोद कुमार साहू,झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज रांची जिला अध्यक्ष संतोष कुमार,छात्र क्लब मानव कल्याण मंच के प्रदेश संरक्षक ललित कुमार चौधरी मौजूद थे।कार्यक्रम का शुभारंभ हमारे देश भारत के महान अभियंता भारतरत्न प्राप्त मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।संतोष कुमार ने अभियंता दिवस के इतिहास को बताते हुए कहा मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी आधुनिक भारत मे विश्वकर्मा के रूप में बहुत ही सम्मान के साथ स्मरण किए जाते हैं।वे अपने समय के महशूर इंजीनियर एवं वैज्ञानिक थे।उन्होंने हमारे देश भारत के विकास मे अपना जीवन समर्पित कर दिया था।हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारनी चाहिए।मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या जी के जन्म तिथि को अभियंता दिवस के रूप मनाई जाती है। इसके पूर्व रांची के (इंजीनियर)रीजनल अफसर अभिजीत कुमार जी को इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। शिवकिशोर शर्मा ने कहा रिजनल ऑफिसर अभिजीत कुमार मृदुभाषी के साथ-साथ समाजसेवी भी हैं।वे जरूरतमंदों की सेवा करना ही अपना धर्म समझते हैं।उनमें सेवा की भावना कूट कूट कर भरी हुई है।क्लब की ओर से कडरू,अरगोड़ा,हरमू आदि क्षेत्र के मुहल्ले में जरूरतमंदों के बीच मास्क,सैनिटाइजर,बैंडेज,कॉटन डिटॉल आदि सुरक्षा किट वितरण कर कार्यक्रम समापन की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के संरक्षक सतीश सिंह, ऋतुराज वर्षा,युवराज पासवान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Post a Comment

0 Comments