डॉ.गनौरी राम राष्ट्रीय सेवा रत्न अवार्ड के लिए चयनित, होंगे सम्मानित

 डॉ.गनौरी राम राष्ट्रीय सेवा रत्न अवार्ड के लिए

 चयनित,  होंगे सम्मानित


                                          











रेडियो कृषि प्रसारण सेवा सह सामाजिक कार्यों के क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए अवकाश प्राप्त कार्यक्रम अधिशासी आकाशवाणी,रांची के गनौरी राम का चयन राष्ट्रीय सेवा रत्न अवॉर्ड 2022 के लिए हुआ है।यह अवार्ड उन्हें डिप्टी स्पीकर हॉल कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया रफीगंज मार्ग,नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में 30 सितंबर को प्रदान किया जाएगा।उनका चयन अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक विश्व सेवा परिषद डॉक्टर बी.बी.राज ने किया है।

विदित हो कि रेडियो कृषि प्रसारण सेवा एवं विभिन्न सामाजिक कार्यों के क्षेत्रों से जुड़े डॉ.गनौरी राम को 2018 में समाजसेवा सह रेडियो कृषि प्रसारण सेवा के क्षेत्र में झारखंड सेवा रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया है।1968 में खेलकूद के क्षेत्र मे स्पोर्ट्स चैंपियनशिप पुरस्कार,2021 में कोरोना राहत कार्यों के लिए कोरोना कर्मवीर सम्मान राष्ट्रीय सृजन अभियान, नई दिल्ली से प्राप्त हुआ है। साथ ही 2021 में ही युवा नाट्य संगीत अकादमी एवं भारतीय लोक कल्याण संस्थान रांची से कृष्णकांत सम्मान प्राप्त हुआ है। इसके अलावा गनौरी राम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित अपने शहर का आदमी कार्यक्रम के तहत "आसमान छूते सपने "वीडियो फिल्म भी डॉ. सुशील अंकन द्वारा तैयार किया गया है।इस तरह इन्हें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए लगभग 20 से 25 मोमेंटों एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया है।डॉक्टर गनौरी राम छात्र क्लब चिकित्सक मंच के भी संरक्षक हैं।डॉ.गनौरी राम जी का राष्ट्रीय सेवा रत्न अवॉर्ड के लिए चयन होने पर क्लब के प्रदेश संरक्षक ललित कुमार चौधरी,मुख्य संयोजक संतोष कुमार,संरक्षक संजय कुमार सिंह उर्फ लल्लू सिंह,डॉ.राजेंद्र कुमार हजारा,डॉ.शीला आदि ने खुशियां मनाई एवं डॉक्टर बी.बी.राज के प्रति आभार जताई।

यह जानकारी छात्र क्लब चिकित्सक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने दी है।

Post a Comment

0 Comments