भाजपा महानगर अध्यक्ष के.के. गुप्ता एवं पंडरा मंडल अध्यक्ष सुवेश पांडे द्वारा संस्था के सभी पदाधिकारियों को पौधा उपलब्ध कराई गयी

 भाजपा महानगर अध्यक्ष के.के. गुप्ता एवं पंडरा 

मंडल अध्यक्ष सुवेश  पांडे द्वारा संस्था के सभी

 पदाधिकारियों को पौधा उपलब्ध कराई गयी


                                       












आज दिनांक 22.09.2022 को छात्र क्लब बुद्धिजीवी मंच, पर्यावरण मंच,कपिल फाउंडेशन,आस्था जीवन एवं विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच के तत्वावधान में मधुकम,कमड़े, देवी मंडप,कोकर आदि के सुरक्षित स्थानों में पौधारोपण एवं पौधावितरण भी किया गया। रातु रोड भाजपा कार्यालय में भाजपा महानगर अध्यक्ष के.के. गुप्ता एवं पंडरा मंडल अध्यक्ष सुवेश पांडे द्वारा संस्था के सभी पदाधिकारियों को सैकड़ों पौधा उपलब्ध कराई गई थी।कार्यक्रम का आयोजन देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन सेवा पखवारा 17 सितंबर से 02 अक्टूबर के तहत हुआ।छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा सहित संस्था के अन्य प्रतिनिधियों ने पौधा उपलब्ध कराने एवं जलपान की व्यवस्था के लिए भाजपा महानगर अध्यक्ष के.के.गुप्ता एवं पंडरा मंडल अध्यक्ष सुवेश पांडे जी के प्रति आभार प्रकट किया।मौके पर सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए क्लब के अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा को भाजपा के सुवेश पांडे एवं अन्य पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।

इस मौके पर कुमारी अनिता, सुमन विद,नीतू सिंह,मुस्कान रानी,मंतोष सिंह,ओम प्रकाश चौधरी,देवेंद्र शर्मा,सतीश सिंह, सारस्वत दुबे,सुमित गोस्वामी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments