प्रथम स्थापना दिवस समारोह : संगठन का कार्य है सामाजिक हित मे कार्य करना : शिव किशोर

 प्रथम स्थापना दिवस समारोह : संगठन का कार्य है

 सामाजिक हित मे कार्य करना : शिव किशोर


                                       











आज दिनांक 23 सितंबर 2022 को मानवाधिकार न्याय सुरक्षा परिषद राष्ट्रीय ट्रस्ट (लखनऊ) का प्रथम स्थापना दिवस समारोह रातू रोड रांची स्थित होटल कृष्णा इन में केक काटकर एवं जरूरतमंद लोगों,गरीबों के बीच में मिठाइयां वितरणकर धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा मौजूद थे।मानवाधिकार राष्ट्रीय ट्रस्ट के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष सुनीता चौधरी ने कहा
समाज में न्याय तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने,अपराध नियंत्रण में प्रशासन की मदद करने तथा पुलिस और आम जनता के बीच सही तालमेल बनाए रखने इत्यादि उद्देश्य को लेकर मानवाधिकार न्याय सुरक्षा परिषद राष्ट्रीय ट्रस्ट अपने कर्तव्यनिष्ठ पदाधिकारियों के साथ हर संभव प्रयत्न कर रही है एवं सेवा प्रदान कर रही है। विशिष्ट अतिथि शिव किशोर शर्मा ने ट्रस्ट के कार्यों की सराहना करते हुए कहा संगठन का कार्य है सामाजिक हित में काम करना और न्याय दिलाना भी,वहीं दीपक कुमार साहू ने ट्रस्ट के प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मानवाधिकार ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष सुनीता चौधरी,मंच संचालन धर्मेन्द्र कुमार सिंह,एवं धन्यवाद ज्ञापन अदनान अंसारी ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्यरूप से गिरधारी डालमिया,रोहित कुमार,नीलम कुमारी,सत्यप्रकाश, आकाशदीप भारती,सुमित कुमार,रमेश कुमार,धर्मेंद्र सिंह,राधा रानी, सुबोध कुमार शर्मा,कुमारी अनिता,गुंजन चौहान,कुमारी शिल्पा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Post a Comment

0 Comments