अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना के रांची जिले के संगठन का हुआ विस्तार।

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना के रांची जिले

 के संगठन का हुआ विस्तार।




आज अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना के बैनर तले झारखंड प्रदेश के नेतृत्व झारखंड प्रदेश महामंत्री राजीव कुमार मिश्रा,प्रदेश मीडिया प्रभारी आनंद कुमार, प्रदेश संगठन मंत्री कुणाल कुमार सिंह,एवं जमशेदपुर जिला मंत्री शंकर के.सी.जी की उपस्थिति में संगठन का विस्तार किया गया,जिसमे दर्जनों लोगों ने हिंदू सेना की सदस्यता ग्रहण किया।

बैठक का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी आनंद कुमार ने किया। महामंत्री राजीव कुमार मिश्रा ने प्रदेश मे संगठन से लोगों को ज्यादा से ज्यादा किस प्रकार जोड़ा जाए उस पर विस्तृत रूप से बतलाया।इस कार्यक्रम में मुख्यवक्ता के रूप में उपस्थित प्रदेश प्रवक्ता असितानंद जी महाराज ने भी बैठक को सम्बोधित किया।आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्यरूप से रांची जिला अध्यक्ष अशोक कुमार यादव,जिला उपाध्यक्ष डॉ.सुरंजन कुमार, जिला संगठन महामंत्री विजय शंकर लाल,जिला महामंत्री सुमित कुमार मिश्रा,ज़िला कोषाध्यक्ष अभय कुमार,जिला सचिव देवेंद्र कुमार होता,जिला मीडिया प्रभारी प्रज्ञा मणी,खूंटी जिला अध्यक्ष अनुज कुमार आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका।बैठक का आयोजन रांची पंडरा बाजार समिति के निकट गुप्ता कंपलेक्स में संपन्न हुआ।मौके पर इस बैठक में प्रसिद्ध समाजसेवी शिव किशोर शर्मा जी की भी विशेषरूप से मौजूदगी रहीं।

Post a Comment

0 Comments