अनिल कुमार गुप्ता निर्विरोध पुनः चुने गए न्यू लायंस
क्लब छठ पूजा समिति न्यू मधुकम के अध्यक्ष
आज दिनांक 09/10/2022 को अगामी आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी को लेकर मुख्य बैठक अनिल कुमार गुप्ता जी की अध्यक्षता में न्यू मधुकम चौक में बुलाई गई।इस मौके पर मुख्यअतिथि के रूप में छठ पूजा रांची जिला अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा (चुन्नू भईया),विशिष्ट अतिथि सुनील गुप्ता,दीपक चौधरी,विक्रान्त विश्वकर्मा,मंटू वर्मा,सतेन्द्र वर्मा,शिव किशोर शर्मा,मधुकर सिंह सहित अनेक गणमान्य बंधुगण आदि मौजूद थे। बैठक मे न्यू लायंस क्लब न्यू मधुकम द्वारा आयोजित चार दिवसीय सूर्य उपासना एवं लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा पिछले 38 वर्षो से मानते हुए,39 वां वर्ष भी क्लब द्वारा धूम-धाम से मनाने का निर्णय लिया गया।विदित हो क्लब द्वारा लगातार1984 से ही छठ पूजा एवं छठ व्रतधरियो की सेवा की जा रही है। आज के इस बैठक मे क्षेत्र की जनता,गण्यमान प्रतिनिधि, बंधुगण एवं क्लब के पूर्व सदस्यों ने सर्वसम्मति से 39 वां वर्ष भी अध्यक्ष के रूप में अनिल कुमार गुप्ता जी को चुना और उनसे छठ पूजन का नेतृत्व एवं सेवा करने का आग्रह किया।मौके पर निर्विरोध चुने गए संस्थापक अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने नई टीम की और इस वर्ष होने वाले क्रियाकलापों की घोषणा किये और पिछले वर्ष आमलोगो के द्वारा जो सहयोग मिला उसकी आय -व्यय की ब्यौरा सभी के सामने प्रस्तुत किए। अनिल गुप्ता ने बताया इस वर्ष भी लाखो खर्च के साथ कुम्हार टोली,चुन्ना भट्ठा से न्यू मधुकम तालाब के चारो तरफ लगभग 2 किलोमीटर विधुत सज्जा कि जायेगी।
जो इस प्रकार है:-
1.विधुत सज्जा और सूर्य देव जी के मूर्ति का अवलोकन।
2. विधुत पैनल के साथ विधुत गेट।
3.मेटल लाइट 160 पीस।
4.जनरेटर साइलेंट एवं पार लाइट ,
5.तालाब के चारो तरफ विधुत सज्जा और रोड के दोनों तरफ राइस लाइट से पूरे क्षेत्र को रौशन कि व्यवस्था।
6.छठ व्रतधारियों के लिये क्लब के सभी सदस्य पूरी चौकन्ना के साथ उनके सहयोग में लगे रहेगें ताकि कोई परेशानी न हो।
7.छठ व्रतधारियों के लिए नारियल,फूल- माला,दूध,आम पत्ता,अगरबत्ती,एवं अन्य फलों की व्यवस्था साथ ही छठ व्रतधारियों को छठीमईया जी की चुनरी ओढ़ाकर स्वागत भी की जाएगी।
नई टीम का गठन इस प्रकार है:-
संरक्षक :- प्रेम वर्मा,सुनील गुप्ता (पूर्व पार्षद),आशा देवी(पूर्व पार्षद)
1. संस्थापक अध्यक्ष :-अनिल कुमार गुप्ता।
2. कार्यकारी अध्यक्ष :- दीपक चौधरी, संजय साव,संतोष गुप्ता।
3. उपाध्यक्ष :- विनोद राजन, राहुल गुप्ता,सतेन्द्र वर्मा,विक्रान्त विश्वकर्मा,मंटू वर्मा।
4. मीडिया प्रभारी :- ऋषभ गुप्ता जी,शिवकिशोर शर्मा।
5. सचिव :- ओम प्रकाश शर्मा, राकेश जयसवाल,राजू साव, गुड्डू श्रीवास्तव,विनोद साव, मनीष सिंह,सुरेश गोप,
6. मंत्री :- दिगम्बर निषाद,दिलीप वर्णवाल,समीर शर्मा,सोनू श्रीवास्तव,धनंजय साव,राहुल साव, श्रीकांत जी,गोलू साव, अजय यादव,
7. संगठन मंत्री:- बबलू साव, विक्की मिश्रा,मंटू शर्मा,गौरव वर्मा,सुरेश साव,नीरज चौधरी,विजय कुo गुप्ता,भूपेद्र तिवारी,श्रीकांत सिंह, राजू राय,मधुकर सिंह,सूरज साव।
8 .प्रचार मंत्री :- अजय सोनी,रवि तिवारी,सूरज साव,रॉनित कुमार,शेखर जायसवाल,दीपक लहरी,मोनू कुमार,गणेश सोनी,अभिषेक चौधरी,प्रियांशू शर्मा,सतीश जायसवाल,जितेंद्र कुमार।
9. कोषाध्यक्ष :- धनंनजय सोनी, सुनील कुo गुप्ता एवं
10. सदस्य राहुलजी,सोनी साव, विजय,गुड्डू,दीपक,दिलीप, मनीष,विककी आदि।
संस्थापक अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता जी ने अपने संबोधन मे अपने क्षेत्र की जनता से 39 वां वर्ष भी शांतिपूर्ण पूजन आयोजन के लिए सहयोग मांगा और लगातार 38 वर्षो से सहयोग के लिए आभार और धन्यवाद जाहिर किये।यह जानकारी न्यू लायंस क्लब छठ पूजा समिति न्यू मधुकम के वरीय मीडिया प्रभारी शिव किशोर शर्मा ने दी है।
0 Comments