झारखंड छात्र क्लब के तत्वाधान में धनई सोसो शुंडिल छठ तलाब में इस वर्ष भी छठ पूजा आयोजन हेतु बैठक की गई

 झारखंड छात्र क्लब के तत्वाधान में धनई 

सोसो शुंडिल छठ तलाब में इस वर्ष भी छठ पूजा

 आयोजन हेतु बैठक की गई












झारखंड छात्र क्लब के तत्वावधान में धनई सोसो शुंडिल छठ तालाब में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आस्था का महापर्व छठ पूजा आयोजन हेतु महत्वपूर्ण बैठक क्लब के अध्यक्ष गारमेंट भगत के अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं आजसू नेता भरत काशी,क्लब के संस्थापक शिव किशोर शर्मा,ग्राम प्रधान किशोर कच्छप,वार्ड सदस्य वार्ड सदस्य मुन्नी देवी,ग्राम प्रधानकिशोर कच्छप,देवा प्रधान आदि गण्यमान बंधुगण विशेष रूप से मौजूद हुए।मौके पर शांतिपूर्ण छठ पूजा आयोजन हेतु सर्वसम्मति से नई कमेटी बनाई गई साथ ही छठ पूजा घाट तालाब में सफाई अभियान भी चलाया गया एवं छठ व्रतियों के बीच फल वितरण,उनके सुरक्षा, छठ घाट के चारों तरफ विद्युत सज्जा एवं छठ पूजा के अवसर पर भक्तिमय जागरण आयोजन हेतु सहमति बनी जिसका सभी लोगों ने समर्थन किया।
झारखंड छात्र क्लब छठ पूजा समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारी,मुख्य संरक्षक भरत काशी,देवेंद्र सिंह,सीमा शर्मा,संरक्षक गुड्डू शर्मा,देवा प्रधान, महेश टोप्पो,पूजा उरांव,बिरसा तिर्की,अध्यक्ष गवर्नमेंट भगत, संस्थापक शिव किशोर शर्मा, सचिव दिलीप विश्वकर्मा, उपसचिव किशोर कच्छप, कोषाध्यक्ष संतोष प्रसाद उर्फ लालू उप कोषाध्यक्ष संतोष मिश्रा, कार्यकारिणी अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष संजय भगत, राजकुमार भगत, संजय भगत संगठन महामंत्री जितेंद्र काशी संगठन मंत्री किशन काशी,नवीन शर्मा, सह मंत्री शंभू मिश्रा, महासचिव काजल प्रिया, मुख्य संयोजक लालबाबू सिंह, प्रशासनिक पदाधिकारी बंटी सिंह मीडिया प्रभारी अखिलेश कुमार आदि छठ घाट सफाई अभियान के साथ बैठक की समाप्ति हुई।

Post a Comment

0 Comments