छात्र क्लब बुद्धिजीवी मंच ने
मनाई महान गणितज्ञ श्रीनिवास
रामानुजन जी की जयंती।
आज दिनांक 22 दिसंबर 2022 को छात्र क्लब बुद्धिजीवी मंच(यूनिट,छात्र क्लब ग्रुप) के तत्वावधान में रातू रोड गुप्ता भवन मे एवं पिस्कामोड़ अचीवर्स क्लासेज में देश के महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन जी की जयंती क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा जी निर्देशन में मनाई गई।इस मौके संजय गांधी मेमोरियल कॉलेज पंडरा के प्राचार्य डॉक्टर(प्रो.)दुर्गा लाल शर्मा,अचीवर्स क्लासेज के निदेशक सच्चिदानंद विश्वकर्मा, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के डॉ.ए.के.लाल, डॉ.(प्रो.)आभा कुमारी,प्रो.सुरेश शर्मा,सनोज सिंह,प्रज्ञा मणि, डॉ.सुखदेव साहू जी ने रामानुजन जी के जीवन इतिहास एवं प्रमुख रुचिकर विषय गणित पर प्रकाश डाला।अपने संबोधन मे डॉक्टर दुर्गा लाल शर्मा ने कहा हमारे देश भारत में रामानुजन जी ने गणित में परचम लहराया।वे गणित में हमेशा 100% अंक लाते थे इन्हें अनेकों पुरस्कार से नवाजा गया था।इनके जन्मदिवस के अवसर पर देश में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है।रीना सिंह ने कहा ऐसे महान गणितज्ञ को स्मरण करने के लिए ही आज 22 दिसंबर को यह जयंती मनाई जा रही है।डॉ.ए.के.लाल ने कहा गणित के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उनके सम्मान में उनके जन्मदिवस 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस घोषित किया गया जो हर साल मनाया जाता है।प्रज्ञा मनी ने कहा वे पहले भारतीय व्यक्ति थे जिन्हें त्रिनिटी कॉलेज के सदस्य के रूप में चुना गया था।शिव किशोर शर्मा ने कहा गणित सबसे सरल विषय है बस हमें इस विषय पर थोड़ा ध्यान देनें के साथ-साथ मंथन करना होगा तब हम गणित में सौ प्रतिशत अंक ला सकते हैं।वहीं सच्चिदानंद विश्वकर्मा ने कहा गणित सबसे सरल और रुचिकर विषय है हमें प्रतिदिन इस विषय पर अभ्यास करना होगा।
इसके पूर्व रामानुजन जी के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्यरूप से संतोष कोंडलिया,कुमारी अनिता,कुमारी पूनम,रवि मेहता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
0 Comments