मुड़हर पहाड़ सुतियाम्बेगढ़ में राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की एक दिवसीय वनभोज सह सम्मेलन हुआ संपन्न,पूर्व कृषि मंत्री हुए शामिल

मुड़हर पहाड़ सुतियाम्बेगढ़ में राष्ट्रीय 

तेली साहू महासंगठन की एक दिवसीय

 वनभोज सह सम्मेलन हुआ संपन्न,

पूर्व कृषि मंत्री हुए शामिल








रांची: मुड़हर पहाड़ सुतियाम्बेगढ़ में राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन कांके प्रखंड के तत्वावधान में एक दिवसीय वनभोज सह समाजिक सम्मेलन संपन्न हुआ।इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे बड़कागांव विधानसभा के विधायक अम्बा प्रसाद एवं पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव शामिल हुए।अतिथियों के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ भामाशाह जी एवं भीमराव अम्बेडकर जी की तस्वीर पर पूष्प अर्पितकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।इसके पूर्व सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।इस सम्मेलन मे राज्य के सभी जिलों से तेली समाज के महिला एवं पुरुष शामिल हुए।अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा जिसकी जितनी आबादी उसकी उतनी हिस्सेदारी होनी चाहिए।हमारे समाज के लोगों को एकजुट होकर अपने अधिकार के लिए आवाज बुलंद करने की जरूरत आ गई है।हम सिर्फ वोट देने वाला नहीं,हमें वोट लेने वाला भी अधिकार चाहिए।इसके लिए हमारे समाज को एकजुट होकर एकजुटता का प्रदर्शन करना होगा।कार्यक्रम के दौरान सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए समाजसेवी शिव किशोर शर्मा को सम्मानित किया गया।आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हरिनाथ साहू,प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव साहू,कुंज बिहारी साहू,संजय साहू,प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रियंका साहू,डां.अर्जुन चौधरी,जिला परिषद सदस्य किरण देवी, बी.डी.ओ.गौतम प्रसाद,विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा,स्टार गायिका ज्योति साहू,सुशीला देवी,अशोक साहू,विशाल साहू,हजारी प्रसाद मोदी, पंकज साहू,पंकज कश्यप,अजीत साहू,हरदेव साहू, रिपुसूदन साहू,नागेंद्र साहू,अजय साहू,वनिता मेहता,दशमी देवी ,सावित्री देवी,मीना देवी, बसंती देवी,रेनू देवी मालती देवी, प्रमिला देवी,रेखा देवी,मधु साहू सत्यदेव साहू,आनंद साहू,बेनी साहू,दिलीप साहू,रामलाल साहू, अरविंद साहू,प्रदीप ठाकुर, बलदेव साहू,ब्रजकिशोर साहू, विकास साहू,भोला साहू,सहित हजारों की संख्या में समाज के प्रबुद्ध लोग शामिल हुए।कार्यक्रम की अध्यक्षता पंकज साहू, अतिथि स्वागत हरिनाथ साहू,संचालनअजीत साहू एवं धन्यवाद ज्ञापन संजीव साहू ने किया।

Post a Comment

0 Comments