छात्र क्लब एवं विश्वकर्मा यूवा सुरक्षा
मंच ने की आभार प्रकट

रांची :रातु रोड गुप्ता भवन मे कुमारी अनिता की अध्यक्षता में एक बैठक हुई।बैठक में छात्र क्लब ग्रुप एवं विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच के संतोष कुमार,पिंटू शर्मा,पिंकी देवी,कुमारी शीला,सुनीता चौधरी,सुबोध कुमार शर्मा, उर्मिला चौधरी,राजकिशोर राणा, पिया बर्मन,प्रियंका चौधरी,रविंद्र कुमार शर्मा,सुभाष कुमार,विवेक कुमार,आदि पदाधिकारीगण मौजूद थे।बैठक में राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के कार्यकारी अध्यक्ष हरिनाथ साहू,प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव साहू, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रियंका साहू के प्रति क्लब एवं विश्वकर्मा सुरक्षा मंच के पदाधिकारियों ने आभार प्रकट किया।
विदित हो 29 जनवरी 2023 को मुड़हर पहाड़ सुतियाम्बेगढ़ पिठोरिया में राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की एक दिवसीय वनभोज सह सम्मेलन का आयोजन हुआ था जिसमें सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए छात्र क्लब ग्रुप एवं विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा जी को पूर्व कृषि मंत्री झारखंड सरकार योगेंद्र प्रसाद साहू, बड़कागांव विधानसभा के लोकप्रिय विधायक अंबा प्रसाद, डॉक्टर अर्जुन चौधरी,जिला परिषद सदस्य किरण देवी,बी.डी.ओ.गौतम प्रसाद आदि आदि मुख्य अतिथि एवं गणमान्य हस्तियों के उपस्थिति में हरिनाथ साहू एवं संजीव साहू ने शिव किशोर शर्मा को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया था।
इसके पूर्व बैठक में संपूर्ण विश्व को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पितकर एवं दीप प्रज्वलित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।धन्यवाद ज्ञापन पूनम जायसवाल ने की।
0 Comments