कुमारी अनिता की अध्यक्षता में
सर्वेश्वर महादेव मंदिर
में भव्य रूप से हल्दी, मेहंदी रश्म,
का आयोजन हुआ
श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर शिव बारात आयोजन समिति,हेसल देवी मंडप रोड,रांची के अध्यक्ष: विनोद कुमार साहू,एवं मिडिया प्रभारी सह प्रवक्ता :शिव किशोर शर्मा ने जानकारी दी है कि रांची, श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर शिव बारात आयोजन समिति हेसल देवी मंडप रोड रांची के तत्वावधान में आज समिति के महिला अध्यक्ष कुमारी अनिता की अध्यक्षता मे सर्वेश्वर महादेव मंदिर में भव्यरूप से हल्दी,मेंहदी रश्म, भजन कीर्तन एवं भक्तिमय नृत्यगान का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर के भोले शंकर भगवान जी को हल्दी,मेहंदी एवं पुष्प से श्रृंगार कर हुआ। फिर एक दूसरे को हल्दी मेहंदी का तिलक लगाया गया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से रजनी रंजन,पूनम कुमारी, अमृता मिश्रा,रागिनी देवी खुशबू देवी,अंजना प्रियदर्शनी, प्रतिभा देवी,अर्चना गुप्ता,चंद्रकांता देवी,पुष्पा देवी,सीमा देवी,आभा देवी,मधु देवी,पुष्पा देवी,मिताली सिंह सहित मंदिर कमेटी के मुख्य पूजन आयोजन प्रभारी नीरज कुमार,अध्यक्ष विनोद कुमार साहू, प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी शिव किशोर शर्मा,सहित अविनाश मिश्रा,भगवान सिंह ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।प्रसाद वितरण, शिव वंदना एवं महाआरती के साथ कार्यक्रम की समापन हुई। यह जानकारी समिति के प्रवक्ता शिव किशोर शर्मा ने दी है।
0 Comments