सेस्टोबॉल नेशनल सर्टिफिकेट वितरण समारोह

 सेस्टोबॉल नेशनल सर्टिफिकेट वितरण समारोह


                                     











रांची : श्री चैती दुर्गा मंदिर भूताहा तालाब परिसर मे सेस्टोबॉल एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में सेस्टोबॉल नेशनल सर्टिफिकेट वितरण समारोह का आयोजन हुआ।इस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री चैती दुर्गा मंदिर के मुख्य संरक्षक किशोर साहू,छात्र क्लब ग्रुप के वरीय संरक्षक संजय सिंह लल्लू,सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष उदय सिंह, छात्र क्लब कला संस्कृति एवं खेलकूद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा,संरक्षक सुजाता भकत,ऑल इंडिया पावर लिफ्टिंग संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता,भगवा सेना रांची महानगर अध्यक्ष पिया बर्मन आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष अवनीश यादव,सचिव रशीद अंसारी एवं कैप्टन शुभम् दुबे ने किया।कार्यक्रम में विगत दिनों बेंगलुरु में तीन दिवसीय (30 सितंबर से 2 अक्टूबर 2022 तक) चौथी सीनियर नेशनल सेस्टोबॉल चैंपियनशिप का आयोजन हुआ था जिसमें सेस्टोबॉल एसोसिएशन ऑफ झारखंड सहित देश के 22 राज्यों में भाग लिया थाl झारखंड राज्य से प्रतिनिधित्व करने वाले सेस्टोबॉल प्रतियोगिता के युवा खिलाड़ियों को आज श्री चैती दुर्गा मंदिर भूताहा तालाब परिसर में विशिष्ट अतिथियों के हाथों प्रमाणपत्र भेंटकर सम्मानित कर हौसला बढ़ाया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

Post a Comment

0 Comments