देश एवं समाज की प्रगति के लिए महिलाओं को करें शिक्षित: शिव किशोर शर्मा

देश एवं समाज की प्रगति के लिए महिलाओं 

को करें शिक्षित:शिव किशोर शर्मा

सावित्रीबाई फुले जी के स्मृति दिवस पर 

कार्यशाला का हुआ आयोजन 

                                                    









रांची:छात्र क्लब मानव कल्याण मंच के तत्वावधान में पिस्कामोड़ गुप्ता भवन के निकट हमारे देश के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल,किसान विद्यालय की संस्थापिका एवं महान मराठी कवयित्री सावित्रीबाई फुले जी का स्मृति दिवस उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा एवं संचालन गौरव रंजन ने किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति भुतहा तालाब के वरीय पदाधिकारी संजय सिंह लल्लू एवं विशिष्ट अतिथि प्रवक्ता नमन भारतीय मौजूद थे।संजय सिंह लल्लू ने उनके जीवन इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा उन्होंने छुआछूत, भेदभाव मिटाने,दलित एवं असहाय महिलाओं को शिक्षित करने,विधवा महिलाओं का विवाह करवाने का भरपूर प्रयास किया था।नमन भारतीय ने कहा सावित्रीबाई फुले जी का जन्म 3 जनवरी 1831 एवं निधन 10 मार्च 1897 को हुआ था उन्होंने समाज को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। शिव किशोर शर्मा ने कहा देश एवं समाज के विकास के लिए महिलाओं को शिक्षित करना आवश्यक है।
कार्यक्रम समाप्ति के पूर्व विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े हुए कुमार राजीव रंजन जी को जीवन बीमा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर क्लब की ओर से सम्मानित किया गया।मौके पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कुमार राजीव रंजन ने कहा छोटी छोटी रकम को बचाकर अपने जीवन को सुरक्षित एवं भविष्य को उज्जवल बनाया जा सकता है।जीवन का एक आवश्यक अंग समझकर पैसों कि बचत करें।आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्यरूप से क्लब के प्रदेश संरक्षक ललित कुमार चौधरी,संरक्षक पूनम जयसवाल सहित शैलेंद्र साहू,विवेक रंजन,सुधाकर रमण आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
भक्तिमय संगीत के साथ कार्यक्रम की समापन हुई।

Post a Comment

0 Comments