यज्ञशाला का निर्माण कार्य शुरू,लोगों को दिया गया आमंत्रण पत्र: सुनील सिंह

यज्ञशाला का निर्माण कार्य शुरू,लोगों को 

दिया गया आमंत्रण पत्र: सुनील सिंह





रांची: श्री शतचंडी महायज्ञ आयोजन कमिटी के अध्यक्ष सुनील सिंह,अध्यक्ष कुमुद झा,मीडिया प्रभारी शिव किशोर शर्मा सहित राजेश शाह,राधाकांत गिरी,लाल बाबू,अरुण कुमार,गणिता झा के द्वारा आमंत्रण पत्र बांटी गई साथ ही सहयोग राशि संग्रह के लिए जनसंपर्क अभियान जोर शोर से चलाया गया।मौके महायज्ञ आयोजन टीम विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े समाजसेवी अजय कुमार सिंह से हरमू हाउसिंग कॉलोनी में मिलकर उन्हें आमंत्रण पत्र भेंटकर उन्हें आमंत्रित किया जहां अजय सिंह ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए महायज्ञ आयोजन में हर संभव मदद करने की भरोसा दिया।सुनील सिंह ने लोगों से आग्रह किया कि यज्ञ के सफल आयोजन में तन मन धन से सहयोग करें।कुमुद झा ने बताया श्री शतचंडी महायज्ञ के यज्ञशाला का निर्माण कार्य शुरू है वही मीडिया प्रभारी शिव किशोर शर्मा ने कहा पिस्कामोड़ ओटीसी में पहली बार भव्य श्री शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है जो 22 मार्च से 31 मार्च 2023 तक पिस्कामोड़ स्थित 9 एकड़ में फैले ओटीसी मैदान के सर्ड कैंपस में ऐतिहासिक होगा।महायज्ञ में कथा वाचन देश के महान श्रीमद् देवी भागवत कथा वाचक वृंदावन के श्री मनु जी महाराज द्वारा होगा।यह जानकारी कमिटी के मीडिया प्रभारी शिव किशोर शर्मा ने दी है।

Post a Comment

0 Comments