नृत्य गान के साथ मनाई गई होली मिलन
समारोह , होली रंगों का त्यौहार है, मिलें गले से
गले : शिव किशोर शर्मा
रांची: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी तितली ग्रुप (सामाजिक संस्था) के तत्वावधान मे अध्यक्ष ममता पसारी के निर्देशन मे धूमधाम से विवेकानंद कॉलोनी स्थित किशनी विला मे होली महोत्सव मनाई गई।इस मौके पर मुख्यअतिथि के रूप मे छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि संस्था के संरक्षक गौरीशंकर शर्मा मौजूद थे।मौके शिव किशोर शर्मा ने कहा होली रंगों का त्यौहार है भेदभाव भूलकर एक दूसरे से गले से गले मिलकर होली का आनंद लें। कार्यक्रम मे महिलाएं राधा कृष्ण बनकर रंगारंग नृत्य गान पेश की, साथ ही फगुआ,फिल्मी,भोजपुरी गीत के तर्ज पर झूमीं और झुमाई,जिसका बच्चें,मुहल्ला वासियों एवं अतिथियों ने भरपूर आनन्द लिया।
आज के कार्यक्रम को सफल बनाने मे मुख्यरूप रूप से अध्यक्ष ममता पसारी,सचिव चंदा कुमार,सह सचिव ज्योति देवी शर्मा,उपाध्यक्ष रेणू मौर्या, कोषाध्यक्ष एनी श्रीवास्तव,प्रवक्ता संगीता अग्रवाल,सह प्रवक्ता रश्मि श्रीवास्तव सहित रोहिणी देवी, सरोज देवी,ज्योति तिवारी,नीता कुमारी,ममता देवी,अलका तिवारी,निकिता तिवारी,सरोज गुप्ता,अनुष्का श्रीवास्तव,अंशू शर्मा,सुमित कुमार,आत्रिका श्रीवस्ताव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।यह जानकारी प्रवक्ता संगीता अग्रवाल ने दी है।








0 Comments