लाला लाजपत राय ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट मोगा( पंजाब) के रीजनल कार्यालय का हुआ उद्घाटन

 लाला लाजपत राय ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट

 मोगा( पंजाब)

 के रीजनल कार्यालय का हुआ उद्घाटन

                                               

                                      









रांची: लालपुर हरिओम टॉवर के सामने वर्धमान कंपाउंड मातृक्का आश्रम के निकट गोकुल वाटिका मे लाला लाजपत राय ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट,मोगा (पंजाब) के रीजनल कार्यालय का शुभ उद्घाटन विशिष्ट अतिथि संस्थान के एडमिशन कॉर्डिनेटर रविंद्र भाटिया एवं छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने संयुक्तरूप से सरस्वती वंदना एवं संस्थान के विवरणिका का लोकार्पण कर किया।
मौके पर रविंद्र भाटिया ने कहा इस संस्थान मे फार्मेसी, रेडियोलॉजी,नर्सिंग,क्लिनिकल माइक्रोबायोलॉजी,बीसीए,बी बीए,एमबीए आदि आदि कोर्स विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा तैयारी कराई जाएगी।प्रतिभावन विद्यार्थी अपनी इच्छा अनुसार कोर्स चयन कर रांची रीजनल ऑफिस में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन के बाद सारे कोर्स की पढ़ाई मोगा (पंजाब) स्थित इंस्टिट्यूट में कराई जाएगी।
साथ ही एसटी,एससी.ओबीसी विद्यार्थियों के लिए 100 % स्कॉलरशिप की भी व्यवस्था इस संस्थान में है।यह संस्थान 25 वर्ष पुरानी है जो एआईसीटीई, पीसीआई एवं इंडियन नर्सिंग काउंसिल द्वारा एप्रूव्ड है एवं एमआरएसपीटीयू भाठिंडा द्वारा मान्यता प्राप्त है।विशेष जानकारी के लिए रांची रीजनल कार्यालय के निदेशक सुशांत सिंघानिया से कर सकते हैं।
देश के शेरे पंजाब केसरी लाला लाजपत राय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की समापन हुई।
आज के उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से क्लब के संरक्षक राज वर्मा,हरिनाथ साहू,विनोद कुमार चौधरी,संतोष कुमार,महेश चंद्रा, दीपा कुमारी,बीटू सिंह, लक्ष्मी कुमारी, संजना झा एवं काफी संख्या में विद्यार्थीगण मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments