केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष
बबलू मुंडा की अध्यक्षता में बैठक
:सरकार तीन दिनों की अवकास दे सरहुल पर
रांची: आदिवासियों का महा पर्व सरहुल पूजा को लेकर केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष श्री बबलू मुंडा की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक सरहुल शोभा यात्रा का उद्गम स्थल सरना टोली हात्मा में हुई,संचालन डॉक्टर जगदीप उरांव ने किया।
मुख्य पहान श्री जगलाल पहान ने कहा कि चैत माह के द्वितीय शुक्ल पक्ष दिनांक 23/3/ 2023 दिन गुरुवार को उपवास केकड़ा मछली पकड़ाई एवं संध्या में जल रखा है पूजा शाम 7:00 बजे किया जाएगा। चैत तृतीया शुक्ल पक्ष दिनांक 24/3/ 2023 दिन शुक्रवार सुबह 10:00 बजे सरना स्थल में सरहुल पूजा एवं 2:00 केंद्रीय सरहुल पूजा उद्गम स्थल सरना टोली हात्मा से शोभायात्रा निकलेगी। चैत चतुर्थी शुक्ल पक्ष दिनांक 25/3/ 2023 दिन शनिवार को फुलखोसी (पुष्पअर्पण) कार्यक्रम किया जाएगा। इस बैठक में केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष श्री बबलू मुंडा ने कहा कि जिला प्रशासन से मिलकर सरहुल शोभायात्रा में फ्लाईओवर निर्माण के कारण होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए संबंधित आवेदक को शोभायात्रा के मार्ग में अमूल कूल परिवर्तन हटाने हेतु आवश्यक निर्देश दें। साथ ही उन्होंने कहा कि सरहुल पर्व आदिवासियों का महापर्व है जो 3 दिनों का होता है इसलिए सरकार को 3 दिनों का राज्य की अवकाश घोषित करना चाहिए एवं इस 3 दिनों तक पूर्ण शराबबंदी भी किया जाए। जिला प्रशासन एवं प्रशासक शहर के सभी सरना स्थलों की साफ सफाई करवाएं एवं शहर के मुख्य चौराहों पर विद्युत साथ सजा भी सुनिश्चित करें साथ ही साथ शोभायात्रा के दिन सभी सुलभ शौचालय को निशुल्क किया जाए एवं समुचित चिकित्सक व्यवस्था की जाए। इस बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष श्री बबलू मुंडा मुख्य पहान श्री जगलाल पहान केंद्रीय धूमकुरिया अध्यक्ष श्री सुनील टोप्पो, करम टोली के पहान सुकरा पहान, नागरा टोली के पहान चंदन पहान, हेदलहातू के पहान राजू पहान, अनिल उरांव अजीत लाकड़ा विशाल मुंडा मुन्ना हेमरोम डहरु उरांव दीपक हेमरोम मुकेश मुंडा महेंद्र मुंडा कुलदीप पहान रोहित मुंडा विकास उरांव बजरंग हेंब्रोम पवन उरांव राकेश मुंडा आशीष मुंडा मनीष मुंडा आदित्य मुंडा जगदीप उरांव अरविंद हंस आदि उपस्थित थे।
.jpeg)

0 Comments