भक्तिमय भव्य माता जागरण मे रात भर झूमे मुहल्लावासी:शिव किशोर

भक्तिमय भव्य माता जागरण 

मे रात भर झूमे मुहल्लावासी:शिव किशोर











श्री महावीर मंदिर रामनवमी पूजा समिति (शारदा बैटरी गली,शांति नगर, पिस्का मोड़,रातू रोड रांची ) के तत्वावधान मे आयोजित 09.अप्रैल 2023 को रात्रि मे भव्य माता जागरण,आज सुबह 10.अप्रैल .2023 को महाप्रसाद वितरण एवं महाआरती के साथ संपन्न हुआ।महोत्सव का शुभारंभ माता जी के निकट दीप प्रज्वलित,पुजा अर्चना एवं श्री गणेश,शिव,लक्ष्मी अस्तुति से हुआ।शिवशक्ति जागरण मंच के कलाकार निशांत सिंह,जतिन सरदार,ऋचा,स्वीटी सिंह ने रात भर श्री गणेश जी,माता दुर्गा जी,हनुमान जी, छठी मैया पर आधारित संगीत एवं भोजपुरी,नागपुरी,फिल्मी संगीत पेश कर रात भर श्रोताओं को नचाया और झुमाया।वहीं स्काई इवेंट के डायरेक्टर राकेश सोनी के कलाकार (जमशेदपुर) ने कृष्ण सुदामा नाटक,शिव पार्वती, दुर्गा माता जी का जीवंत झांकी प्रस्तुत किया जिसका दर्शकों ने तालियों की गड़गराहट से स्वागत किया।पुजा समिति के अध्यक्ष विकास दुबे,प्रवक्ता शिव किशोर शर्मा ने महोत्सव के सफल आयोजन मे सहयोग के लिए जिला प्रशासन,प्रेस मिडिया बंधुगण एवं मुहल्लावासियों के प्रति आभार जताया।दो दिवसीय महोत्सव को सफल बनाने मे मुख्यरूप से श्री महावीर मंदिर रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष विकास दुबे,उपाध्यक्ष संदीप झा,प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी शिव किशोर शर्मा,संरक्षक बजरंग वर्मा,अजय कसेरा,संयोजक सुमित कुमार सहित शिवांस सिन्हा,आकाश कुमार,नंदकिशोर प्रसाद,किशोर दुबे,साकेत सिंह, मुकेश सिंह,बड़कू जी,रिंकू गुप्ता, श्रीकांत कुमार,सुनील सिंह, हरि मोहन चौधरी,हरेंद्र सिंह,विवेक यादव,अर्जुन साहू,अंशु कुमार,रूपेश कुमार,प्रियांशु गुप्ता,दामोदर प्रसाद,सुरेश झा,अजय यादव,संजीव सिन्हा,आनंद सौरव,गौतम कुमार आदि ने महत्वपूर्ण भुमिका निभाई।

Post a Comment

0 Comments