बच्चों के बीच मास्क एवं पाठ्य
सामग्री वितरण कर मनाया गया
संरक्षक संजय सिंह का जन्म दिन उत्सव
रांची: छात्र क्लब ग्रुप के तत्वावधान मे एवं क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा की अध्यक्षता में कोकर एवं मधुकम मे जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क,सैनिटाइजर एवं बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरण कर मनाया गया विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े श्री चैती दुर्गा मंदिर भूताहा तालाब के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं छात्र क्लब ग्रुप के वरीय संरक्षक संजय सिंह उर्फ़ लल्लू सिंह का जन्म दिन उत्सव।इस मौके पर क्लब के कुमारी अनिता,ज्योति सिंह,नेहा महतो, कुमारी कामिनी सिंह आदि मौजूद थे। मौके पर शिव किशोर शर्मा ने कहा कोई भी पारिवारिक उत्सव अथवा अन्य उत्सव मे फालतू खर्च एवं होटल बाजी ना करें,पर्यावरण में स्वच्छता एवं हरियाली के लिए पौधारोपण,गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच पौष्टिक भोजन, आवश्यक सामग्री वितरण अथवा गांव देहात में निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर आयोजन कर ही उत्सव मनाएं।कुमारी पूनम ने कहा छात्र क्लब पर्यावरण मंच ने संकल्प लिया है जन्मदिन उत्सव,शादी की सालगिरह,गृह प्रवेश में सुरक्षित स्थानों में वृक्षारोपण कर उसकी देखभाल करेंगे।आज 11 अप्रैल 2023 को कुमारी पूनम जी के अध्यक्षता मे कोकर मंदिर मे पूजा अर्चना कर संजय सिंह उर्फ लल्लू जी के स्वास्थ्य लाभ,लंबी उम्र एवं सुखमय जीवन की कामना की गई एवं प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम की समापन की गई।

.jpeg)

.jpeg)


0 Comments