पद्मभूषण श्री कड़िया मुंडा
जी का जन्मदिन उत्सव
पौधारोपण कर मनाया गया
रांची:20 अप्रैल को लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष झारखंड राज्य के खूंटी जिला निवासी पद्मभूषण श्री कड़िया मुंडा का जन्मदिन उत्सव झारखंड पाड़हा विकास समिति,गुरु (बाजरा शाखा), इटकी रोड रांची एवं छात्र क्लब मानव कल्याण मंच के संयुक्त तत्वावधान मे समिति के उप सचिव प्यारु उरांव की अध्यक्षता मे मनाया गया।इस मौके पर विशिष्ट अतिथि आदिवासी छात्र संघ के उपाध्यक्ष सुरेश टोप्पो,छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा मौजूद थे।सुरेश टोप्पो ने कड़िया मुंडा जी की लंबी उम्र,स्वास्थ्य लाभ एवं सुखमय जीवन की कामना करते हुए उनके सामाजिक जीवन को बतलाया एवं कहा हमें उनके विचारों पर चलना चाहिए।हम झारखंड वासियों को उन पर गर्व है।वहीं शिव किशोर शर्मा ने उनके जन्मदिन के अवसर पर बच्चों के बीच बिस्कुट,टॉफी, शर्बत आदि वितरण किया।आज 21 अप्रैल को संस्था की ओर से बाजरा गांव मे आम जनता के बीच मास्क,सैनिटाइजर,डिटॉल,कॉटन आदि सुरक्षा कीट वितरण एवं गांव सुरक्षित स्थान मे पौधारोपण कर कार्यक्रम की समापन की गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे मुख्यरूप रूप से समिति के अध्यक्ष दीपक तिर्की,सचिव मनोज उरांव एवं क्लब के मुख्य संयोजक संतोष कुमार,संरक्षक महेश चंद्रा आदि ने महत्वपूर्ण भुमिका निभाई।

.jpeg)

.jpeg)

0 Comments