श्री महावीर मंडल महिला समिति,
रांची के तत्वावधान में संस्थापक
अध्यक्षा शोभा यादव,की अध्यक्षता
में बैठक सम्पन्न हुई
रांची: श्री महावीर मंडल महिला समिति रांची के तत्वावधान मे अध्यक्षा शोभा यादव की अध्यक्षता में एक बैठक हरमू हाउसिंग स्थित आवासीय कार्यालय में संपन्न हुई जिसमें अध्यक्षा शोभा यादव एवं प्रवक्ता शिव किशोर शर्मा ने संयुक्त रूप से रांची जिला प्रशासन,श्री महावीर मंडल के सभी पदाधिकारी,सभी स्वागत शिविर मंच के पधाधिकारी,श्री चैती दुर्गा मंदिर भूताहा तालाब के पदाधिकारी एवं प्रेस मीडिया बंधुगण के प्रति आभार प्रकट की गई।आगे शोभा यादव ने कहा श्री रामनवमी पूजा मे समिति द्वारा भव्यरुप से शोभायात्रा झांकी बाजे गाजे के साथ पहाड़ी मंदिर से निवारणपुर तपोवन हनुमान मंदिर तक निकाली गई।जिसमे काफी संख्या मे महिलाएं शामिल थे।इस शोभायात्रा झांकी को स्वागत शिविर मंच के पदाधिकारी,श्री चैती दुर्गा मंदिर भूताहा तालाब के पदाधिकारी संजय सिंह लल्लू,महावीर मंडल के पदाधिकारियों ने भव्यरूप से स्वागत किया साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा प्रदान किया गया,मीडिया बंधुगणों ने भरपूर कवरेज कर शोभा यात्रा झांकी को सफल बनाया।
इस भरपूर सहयोग के लिए श्री महावीर मंडल महिला समिति सभी के प्रति पुनःआभार प्रकट करती है।



.jpeg)

.jpeg)

.jpeg)

0 Comments