स्वयंसेवी संस्था मार्ग द्वारा हात्मा बस्ती में किया गया नि:शुल्क मेगा स्वास्थय कैंप का आयोजन

 स्वयंसेवी संस्था मार्ग द्वारा हात्मा बस्ती में किया 

गया नि:शुल्क मेगा स्वास्थय कैंप का आयोजन










रांची,स्वयंसेवी संस्था मार्ग के द्वारा हातमा बस्ती महावीर मंदिर के निकट निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 250 लोगों की बुखार, खांसी,सर्दी,दांत,कान,आंख,नाक एवं मुख संबंधित बीमारी, महिलाओं से संबंधित बीमारी की जांच मशहूर डॉक्टर बी.के.महतो, डॉ.एस.पी.वर्मा,डॉ.प्रीति झा, डॉ.ए.के.पाठक द्वारा कि गई साथ ही गांव के लोगों के बीच संस्था द्वारा ग्लूकोज, ओ.आर.एस.पाउडर,मल्टी विटामिन कैप्सूल आदि वितरण की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यअतिथि रांची के लोकप्रिय विधायक सी.पी.सिंह जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष संजय कुमार,सचिव राहुल राज एवं छात्र क्लब चिकित्सक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा मौजूद थे। अपने संबोधन मे सचिव राहुल राज ने कहा संस्था कई वर्षो से जनहित मे कार्य कर रहीं है वहीं अध्यक्ष संजय कुमार ने का कहा आगे भी संस्था द्वारा निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप लगाकर जरुरतमंद लोगों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। माननीय विधायक सी.पी.सिंह ने इस पुण्यकार्य के लिए संस्था के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी एवं कहा समाजसेवा एक पुण्यकार्य है।क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने कहा यह संस्था सामाजिक क्षेत्र मे सराहनीय कार्य कर रही है,जल्द ही ऐसी संस्था को सम्मानित कर हौसला बढ़ाया जायेगा।
शिविर को सफल बनाने में मुख्य रूप से परियोजना निदेशक अदिति राज सहित रश्मी साहू,साक्षी,नयन परमार,राज गुप्ता,चंदन सिन्हा,हिमांशु सिन्हा, करण,सोनू आदि संस्था के लोगों ने महत्वपूर्ण भुमिका निभाई।

Post a Comment

0 Comments