दीप प्रज्वलित,नारियल फोड़कर एवं रिबन काटकर हुआ ट्यूलिप अस्पताल का शुभ उद्घाटन

 दीप प्रज्वलित,नारियल फोड़कर एवं रिबन काटकर

 हुआ ट्यूलिप अस्पताल का शुभ उद्घाटन

                                       











रांची: रिंग रोड सिमालिया,धौनी फार्म हाउस के निकट ट्यूलिप अस्पताल के गृहप्रवेश समारोह का शुभ उद्घाटन विशिष्ट अतिथि रांची के लोकप्रिय विधायक सी. पी.सिंह,हटिया के विधायक नवीन जायसवाल,सिटी ट्रस्ट हॉस्पिटल के संस्थापक निदेशक डॉ.एम.एन.सिंह,छात्र क्लब चिकित्सक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित,रिबन काटकर एवं नारियल फोड़कर किया।इस मौके पर डॉ.मुकेश कुमार,डॉ.ए.के.लाल, झारखंड रांची ही नहीं झारखंड के प्रसिद्ध महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मृणालिनी सिंह,डॉ.डी. मिश्रा,डॉ.एस.के.निराला,डॉ. रोहित कुमार,डॉ.पम्मी सिन्हा,डॉ.मयंक कुमार,डॉ. शशांक कुमार,राजकिशोर राणा, अरूण उरांव आदि गणमान्य बंधुगण विशेषरूप से मौजूद थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्यूलिप अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ.जितेंद्र सिन्हा जी ने किया।अपने संबोधन में डॉ.जितेंद्र सिन्हा ने कहा शहर के लोग गांव के ऊपर निर्भर है मेरा सोच है गांव के लोगों की सेवा एवं जागरूक करना।इस अस्पताल में चिकित्सा सेवा के साथ-साथ विद्यार्थियों को चिकित्सा के क्षेत्र मे प्रशिक्षण देकर रोजगार की भी व्यवस्था की जाएगी।
आज के समारोह को सफल बनाने मे मुख्यरूप से,बलराम शर्मा,अंजना सिंह,बबीता राय,पप्पू कुमार सिंह,शक्तिमान सिंह, आर.एन.प्रसाद,डॉ.झब्बूलाल महतो,सुधांशु तिवारी,श्याम कुमार,सागर कुमार,शैलेंद्र कुमार सिंह,मजहर अली,श्रवण सिंह सहित नर्स बहनों ने महत्वपूर्ण भुमिका निभाई।

Post a Comment

0 Comments