आज ओयूम एक्वा कल्चर कार्यालय का शुभ उद्घाटन विशिष्ठ अतिथियों ने किया

 आज ओयूम एक्वा कल्चर

 कार्यालय का शुभ उद्घाटन

 विशिष्ठ अतिथियों ने किया












 रांची:कडरू (माया भवन )कशिश न्यूज बिल्डिंग द्वितीय तल्ला मे ओयूम एक्वा कल्चर कार्यालय का शुभ उद्घाटन अति विशिष्ट अतिथि विधायक रांची सी.पी.सिंह,विधायक रामगढ़ सुनीता चौधरी,झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर कुमार मंत्री,चेयरमैन सीएआईटी ब्रजेश कुमार,चेयरमैन एफएआईभीएम प्रीतम गाडिया,अध्यक्ष भारतीय जनता मजदूर संघ डॉ.अर्जुन चौधरी,नेशनल प्रेसीडेंट सैल्यूट तिरंगा प्रमोद मिश्रा,सामाजिक कार्यकर्ता सह प्रधान संपादक मधुकर सिंह,अध्यक्ष आरएमसी.फोरम दीपेश निराला,प्रसिद्ध समाजसेवी एवं व्यवसाई प्रिंस अजमानी,आदित्य मल्होत्रा,शंकर यादव,वूमेन वेलफेयर काउंसिल के सुनीता यादव,पूर्व डिप्टी कमिश्नर आरएमसी शंकर यादव,छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा एवं स्वयंसेवी संस्था टीम ग्रीन हेल्प रांची के पीआरओ काकोली दास ने संयुक्तरूप से रीबन काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।उक्त अवसर पर अपने सम्बोधन मे ओयूम के सी.एम.डी.

पी.के.प्रधान ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा बायोफ्लॉक पद्धति से मछली पालन सामान्य तालाब की तुलना मे ज्यादा फायदेमंद है। ओयूम लोगों को मछली पालन की ट्रेनिंग देती है,बायोफ्लॉक टैंक स्थापित करने मे मदद करती है.साथ ही मछली पालन के लिए प्रशिक्षण भी देती है।इस टैंक मे कवई,सिंघी,देशी मांगुर आदि मछलियां का उत्पादन व्यवसायिक उद्देश्य के लिए किया जाता है।समय समय पर संस्थान के प्रतिनिधियों द्वारा निरीक्षण भी किया जाता है ताकि मछलियों का ज्यादा से ज्यादा उत्पादन सुनिश्चित किया जा सकें।

झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर कुमार मंत्री ने कहा झारखंड के लिए मछली पालन एक बेहतरीन उद्योग है।मछली पालन कर यहां के किसान एवं आम लोग अपनी आय की वृद्धि कर सकते है इस संस्थान के प्रबंधक बधाई के पात्र है,इन्होनें मछली पालन के लिए इतनी सुविधा रांची मे उपलब्ध किया है। नियमान मछली पालन के लिए सरकार से हर संभव मदद ली जाएगी।

अर्जुन चौधरी ने कहा अभी के समय मछली पालन बेरोजगारों के लिए बेहतर विकल्प है इस उद्योग से लोगों की आय की वृद्धि होगी,वहीं शिव किशोर शर्मा ने अपने संबोधन मे कहा शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए भोजन के साथ कभी कभी मछली का भी सेवन करना चाहिए।अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार प्रकट करते हुए इस बेहतरीन उद्योग के लिए प्रबंधन कमिटी की तारीफ किए।

आज के समारोह को सफल बनाने में मुख्यरूप से संदीप मिश्रा,जयदीप सहाय,केशव कुमार,धनंजय कुमार,नुतन कुमारी,विकास कुमार,कविश शेख,मृदुला कुमारी,आशा देवी,प्रभात सिन्हा,जयदीप सहायआदि संस्था के कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय लक्ष्मी सोनी,मंच संचालन प्रीति रागिनी एवं धन्यवाद ज्ञापन पी. के. प्रधान ने किया।

भगवान भोले शंकर जी की वंदना के बाद कार्यक्रम की समापन की गई।

धन्यवाद!

Post a Comment

0 Comments