बाबूलाल मरांडी के झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर फ्री दंत चिकित्सा जांच शिविर आयोजित कर जरूरतमंद लोगों की सेवाएं की गई

 बाबूलाल मरांडी  के झारखंड भाजपा  प्रदेश 

अध्यक्ष बनने पर फ्री दंत चिकित्सा जांच 

शिविर आयोजित कर जरूरतमंद 

लोगों की सेवाएं की गई

                                                     











झारखंड राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर रांची रातू काठीटांड़ चौक,रेडियो स्टेशन रोड स्थित आरती डेंटल क्लिनिक में फ्री दंत चिकित्सक कैंप आयोजित कर जरूरतमंद लोगों की दंत एवं मुख संबंधित बिमारियों की जांच की गई।डॉक्टर बी.के. शर्मा (डेंटिस्ट) ने 19 मरीजों की निःशुल्क मुख एवं दंत सम्बन्धित बीमारियों की जांच कर दवाईयां दी साथ ही कहा दांत मे कनकनी,पायरिया,मुख से दुर्गन्ध, दांत हिलने,दांत मे दर्द आदि हो तो तुरंत डाक्टरों से जांच कराएं प्राथमिक अवस्था मे यह बीमारी बिल्कुल सही हो जाता है।डेंटल शिविर का आयोजन ट्रस्ट टीम हेल्प रांची एवं टीम ग्रीन एवं छात्र क्लब चिकित्सक मंच के संयुक्त तत्वावधान मे छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भाजपा नेता शिव किशोर शर्मा के अध्यक्षता मे किया गया।इस मौके पर ट्रस्ट के फाउंडर निपुण जैन,राहुल दयाल,भौमिक सोलंकी,हर्ष वर्धन,पीआरओ काकोली दास,क्लब के संरक्षक अशोक कुमार राणा,राजकिशोर राणा,अजय कुमार,मनीष पाठक कुमार राजीव रंजन आदि विशिष्ट अतिथि के रूप मे मौजूद थे।काकोली दास ने बताया जन्म दिन,शादी की साल गिरह,पुण्य तिथि,गृह प्रवेश आदि महत्वपूर्ण तिथियों मे ट्रस्ट की ओर से फ्री मेडिकल कैंप,पौधा वितरण एवं सुरक्षित स्थानों पर पौधा रोपण, गरीबों के बीच कपड़ा,पौष्टिक भोजन वितरण,गरीब बच्चों को निः शुल्क आदि कार्य समाजिक दायित्व के तहत किए जाते है, वहीं शिव किशोर शर्मा ने कहा संस्था का दायित्व होता है सरकार के साथ तालमेल बनाकर जनता की सेवा करना साथ ही झारखंड राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मरांडी जी के द्वारा सामाजिक क्षेत्र मे किए गए कार्य को बतलाया।

संस्था की ओर से डेटॉल, सैनिटाइजर,वैडेज,अमृतांजन वाम,आदि सुरक्षा कीट,पंचतुलसी,ब्रेड,बिस्कुट आदि वितरणकर दंत शिविर की समापन की गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने मे प्रीति कुमारी,राहुल कुमार,सुबोध कुमार शर्मा,मो.दिलजान, शिव प्रसाद साहू,सोनी कुमारी, मनीष कुमार,विक्की साहू आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments